भारत जोडो यात्रा को सोशल मीडिया पर मजबूती देने के लिए बनाये गए विधानसभा समन्वयक 

पन्ना भारत जोडो यात्रा को सोशल मीडिया पर मजबूती देने के लिए बनाये गए विधानसभा समन्वयक 

Sanjana Namdev
Update: 2022-11-23 11:25 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क पन्ना। भारत जोडो यात्रा मध्यप्रदेश में प्रवेश करने जा रही है जिसको लेकर अब विधानसभा स्तर पर भारत जोडों यात्रा कैम्पेन को सोशल मीडिया में मजबूत करने जा रही है। पन्ना जिला समन्वयक युवा नेता रामवीर तिवारी द्वारा पन्ना जिले की तीनो विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा समन्वयक नियुक्त किये हैं। जिसमे पन्ना विधानसभा में मुकेश कुमार जैन, गुनौर विधानसभा में सौरभ गौतम कठवरिया एवं पवई विधानसभा में प्रियेश अग्रवाल को जिम्मेदारी सौपी गई है। श्री तिवारी ने कहा कि भारत जोडो यात्रा से भाजपा के अंदर बेचैनी होने लगी है। इनकी नियुक्ति पर कांग्रेस नेताओ एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाई प्रेषित की है। 

Tags:    

Similar News