शीतकालीन सत्र में होगा विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव

गुप्त मतदान की बजाय ध्वनिमत से वोटिंग  शीतकालीन सत्र में होगा विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव

Anita Peddulwar
Update: 2021-12-03 14:33 GMT
शीतकालीन सत्र में होगा विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई में 22 दिसंबर से शुरू होने वाले विधानमंडल के शीतकालीन अधिवेशन में विधानसभा अध्यक्ष पद का चुनाव हो जाएगा। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शीत सत्र के पहले सप्ताह में विधानसभा अध्यक्ष पद के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होगी। विधानसभा का नया अध्यक्ष कांग्रेस से होंगे।  पटोले ने दावा किया कि विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस ने अभी उम्मीदवार तय नहीं किया है।

 महाविकास आघाड़ी सरकार की ओर विधानसभा अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए खुले मतदान का तरीका अपनाने के सवाल पर पटोले ने कहा कि देश के सभी राज्यों में ध्वनि मत से चुनाव होता है। इसी आधार पर गुप्त मतदान के बदले ध्वनि मत से वोटिंग के लिए विधानसभा ने नियमों में बदलाव किया है। वॉयस वोटिंग का तरीका अपनाने में कुछ गलत नहीं है। महाराष्ट्र विधान परिषद में सभापति पद का चुनाव इसी तरीके से होता है।   पटोले ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष पद का चुनाव प्रक्रिया तीन दिन की होगी। कोरोना संकट के चलते मानसून अधिवेशन दो दिनों में खत्म हो गया था। उल्लेखनीय है कि राज्य में महाविकास आघाड़ी की सरकार बनने के बाद पटोले विधानसभा अध्यक्ष बने थे। लेकिन उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद बीते फरवरी में विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। तब से राज्य में विधानसभा का अध्यक्ष पद रिक्त है। 


 

Tags:    

Similar News