निजी अस्पताल का बुरा हाल, शव को चूहों ने कुतरा

बड़ी लापरवाही निजी अस्पताल का बुरा हाल, शव को चूहों ने कुतरा

ANAND VANI
Update: 2021-09-22 13:19 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, इंदौर। इंदौर में एक बार फिर इंसानियत शर्मसार हुई। जब शहर के एक अस्पताल में शव को चूहे कुतर गए। दरअसल सिटी के निजी अस्पताल में 87 साल के बुजुर्ग की रविवार को मौत हो गई थी। जिसका कोविड वार्ड में इलाज चल रहा था। जिनके शव को चूहों ने कुतर दिया। जिससे परिजन का गुस्सा अस्पताल प्रबंधन पर फूट पड़ा। हालांकि प्रबंधन ने अपनी गलती स्वीकार कर ली। लेकिन सवाल यह है राज्य में लापरवाही का यह सिलसिला कब थमेगा? आखिरकार अस्पताल का प्रबंधन करने वाले जिम्मेदार लोग ऐसी मानवीय भूल बार बार क्यों कर बैठते है? कुछ समय पहले जून माह में ही  इंदौर जिला अस्पताल के मुर्दाघर में एक 41 वर्षीय व्यक्ति के शव को चूहों ने कुतर दिया था। जिसका खुलासा शव की सुपुर्दगी देते वक्त मृतक के परिजनों ने किया था। ये मामला भी हर बार की तरह नोटिस में सिमट गया।  

कब तक शर्मसार होती रहेगी मानवता ?
इंदौर ही राज्य की राजधानी भोपाल में भी शव सुरक्षित नहीं रह पाता साल 2016 में कस्तूरबा अस्पताल के शवगृह में एक महिला के शव को चूहों ने कुतर डाला। तब परिजन शव देखकर दंग रह गए थे। और डॉक्टर ने जवाब में अपनी संवेदनहीनता की हद पार कर दी थी। साल 2016 में ही मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल हमीदिया हॉस्पीटल में जब शव को चूहों ने कुतरा तब सब चौंक गए। यहां एक महिला के शव की आंखों को चूहों ने कुतर दिया था। तब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सख्त कार्रवाई दिखाते हुए गांधी मेडिकल कॉलेज की डीन उल्का श्रीवास्तव को पद से हटा दिया था। और तूल पकड़ा मामला दब गया था। 

Tags:    

Similar News