नागपुर का बजाज नगर व गांधीबाग कपड़ा बाजार कंटेनमेंट जोन घोषित  

 नागपुर का बजाज नगर व गांधीबाग कपड़ा बाजार कंटेनमेंट जोन घोषित  

Anita Peddulwar
Update: 2020-06-05 09:50 GMT
 नागपुर का बजाज नगर व गांधीबाग कपड़ा बाजार कंटेनमेंट जोन घोषित  

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने पर लक्ष्मी नगर जोन अंतर्गत बजाज नगर और गांधीबाग-महल जोन अंतर्गत गांधीबाग कपड़ा बाजार प्रतिबंधित क्षेत्र  घोषित कर सील कर दिया गया है। वहीं पिछले 28 दिन में कोई भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिलने पर हनुमान नगर जोन अंतर्गत उमरेड रोड स्थित निराला सोसाइटी व आजाद कॉलोनी ताजाबाद को प्रतिबंधित क्षेत्र मुक्त कर दिया गया है। मनपा आयुक्त तुकाराम मुंढे ने यह आदेश जारी किए हैं।

प्रतिबंधित क्षेत्र : गांधीबाग कपड़ा बाजार. आहूजा कलेक्शन, राहुल ट्रांसपोर्ट, गर्ग रोडवेज, यूनिक क्रिएशन,  बजाज नगर,   उत्कर्ष सार्वजनिक रास्ता,   गोल्हर प्लॉट नं.-107, प्लॉट नं.-127, रजनी नशिने निवास से महंत निवास, करुणा भवन, सागर किराना स्टोर्स तक, सागर किराना स्टोर्स, ज्ञानेश्वर मंदिर।
 

Tags:    

Similar News