कल से प्लास्टिक पर बैन,   व्योपारियों ने की चर्चा

नागपुर कल से प्लास्टिक पर बैन,   व्योपारियों ने की चर्चा

Anita Peddulwar
Update: 2022-06-30 08:43 GMT
कल से प्लास्टिक पर बैन,   व्योपारियों ने की चर्चा

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  मनपा ने 1 जुलाई से प्लास्टिक बंदी पर सख्त अमल करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय पर व्यापारियों में कुछ शंकाएं थीं। व्यापारियों ने अतिरिक्त आयुक्त राम जोशी से मुलाकात कर चर्चा की। जोशी ने व्यापारियों की शंकाओं का समाधान किया है। मनपा आयुक्त सभाकक्ष में हुई बैठक में अधिकारी व व्यापारी उपस्थित थे। 

कठोर कार्रवाई होगी : केंद्रीय पर्यावरण, वन तथा वातावरण बदल मंत्रालय ने 12 अगस्त 2021 को अधिसूचना जारी कर सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल, उत्पादन, अायात, संग्रहण व बिक्री पर रोक लगाई है। मनपा क्षेत्र में 1 जुलाई से सरकार की अधिसूचना पर सख्ती की जाएगी। नियम का पालन नहीं करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। व्यापारियों ने प्रश्न पूछकर अपनी शंकाएं व्यक्त की। मनपा व प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अधिकारियों ने उनके सवालों का समाधान किया।


 

Tags:    

Similar News