बैंक की महिला कर्मचारी कोरोना पाजिटव, बैंक बंद, 9 कर्मचारी होम क्वारेंटाइन

बैंक की महिला कर्मचारी कोरोना पाजिटव, बैंक बंद, 9 कर्मचारी होम क्वारेंटाइन

Anita Peddulwar
Update: 2020-06-23 10:54 GMT
बैंक की महिला कर्मचारी कोरोना पाजिटव, बैंक बंद, 9 कर्मचारी होम क्वारेंटाइन

डिजिटल डेस्क, नागपुर।   वाड़ी के सिंडिकेट बैंक में एक महिला कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया। इस बैंक में सभी कर्मचारी नागपुर आते हैं। हमेशा की तरह बैंक का सामान्य कामकाज शुरू था। इसी बीच एक 32 वर्षीय महिला कर्मचारी पॉजिटिव होने की जानकारी बैंक मैनेजर को मिलते ही उन्होंने नप मुख्याधिकरी व पुलिस को सूचना देकर बैंक को तुरंत बंद कर दिया। पश्चात नगर परिषद ने बैंक परिसर को सैनिटाइज किया। बैंक तीन दिन तक बंद रखा जाएगा। गौरतलब है कि, सिंडिकेट बैंक में कर्मचारी कम होने के कारण तीन दिन पूर्व ही बेसा ब्रांच से वाड़ी ब्रांच में महिला कर्मचारी को बुलाया गया था। बताया गया कि, इस महिला के ससुर कोरोना पॉजिटिव थे। महिला कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद बैंक के अन्य नौ कर्मचारियों को होम क्वारेंटाइन किया गया है। सभी की जांच के बाद उन्हें बैंक में कार्यरत किया जाएगा।

बैंक को बंद कर दिया है
बैंक मैनेजर की सूचना पर बैंक को बंद कर दिया है। बैंक परिसर सैनिटाइज किया गया है। मेरे पास अस्पताल से अधिकृत जानकारी नहीं आई है।
-जुम्मा प्यारेवाले, मुख्याधिकारी, नगर परिषद वाड़ी
 

Tags:    

Similar News