70 लोगों की कटिंग करने वाले नाई की चेन में 7 संक्रमित मिले,बढ़ सकती है संख्या

70 लोगों की कटिंग करने वाले नाई की चेन में 7 संक्रमित मिले,बढ़ सकती है संख्या

Tejinder Singh
Update: 2020-06-10 06:29 GMT
70 लोगों की कटिंग करने वाले नाई की चेन में 7 संक्रमित मिले,बढ़ सकती है संख्या

डिजिटल डेस्क, नागपुर । मध्य नागपुर के तहत आने वाले हंसापुरी में भी कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। यहां 70 लोगों की हेयर कटिंग करने वाला नाई पॉजिटिव मिला था। उससे संक्रमित 7 नए मरीज पॉजिटिव मिल चुके हैं। बड़ी संख्या में अभी लोग क्वारेंटाइन हैं, जिनकी रिपोर्ट का इंतजार है। 

हंसापुरी में सबसे पहले एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला था। मनपा प्रशासन ने क्षेत्र को सील करने के साथ ही वहां रहने वाले नाई व अन्य लोगों को क्वारेंटाइन किया था। नाई की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मनपा प्रशासन इनके संपर्क में आनेवालों पर नजर रख रही थी। इसी इलाके से तीसरा पॉजिटिव मिलने पर मनपा प्रशासन आैर सतर्क हो गया। 9 जून को इसी परिसर से आैर 4 पॉजिटिव मिले। अब तक मिले सातों कोरोना पाॅजिटिव नाई के आसपास ही रहने वाले हैं। लॉकडाउन में नाई ने कई लोगों की दाढ़ी और बाल बनाए थे। 

नाई के संपर्क में आए लोग मिल रहे पॉजिटिव
हंसापुरी में जो पहला पॉजिटिव मिला था, वह नाई के घर के सामने रहता था। इसके बाद नाई संक्रमित मिला था। नाई के घर के सामने रहनेवाले आैर 4 लोग पॉजिटिव मिले हैं। उसके संपर्क में आनेवालों की चेन बढ़ रही है। अभी तक 7 लोग पॉजिटिव मिले हैं। 
-अशोक पाटील, सहायक आयुक्त (गांधीबाग जोन), मनपा नागपुर
 

Tags:    

Similar News