मेट्रो के जीरो माइल स्टेशन का बेस हुआ तैयार

मेट्रो के जीरो माइल स्टेशन का बेस हुआ तैयार

Bhaskar Hindi
Update: 2018-05-17 19:25 GMT
मेट्रो के जीरो माइल स्टेशन का बेस हुआ तैयार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। ‘माझी मेट्रो’ के जीरो माइल स्टेशन का बेस बनकर तैयार है। कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। यहां हेरिटेज वॉक सहित अन्य आकर्षक निर्माण किए जाने हैं। कुल 12 हजार वर्गमीटर पर यहां कार्य होने वाला है पर फिलहाल लगभग 4500 वर्गमीटर पर पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। ब्रिटिश शासनकाल में बनाया गया ‘जीरो माइल स्मारक" ऐतिहासिक वास्तुकला का नमूना है।

पहले माले पर मेट्रो स्टेशन
इस ऐतिहासिक स्मारक का निर्माण नागपुर के पुराने मॉरिश कॉलेज के सामने किया गया था। अब यहां मेट्रो स्टेशन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। प्रस्तावित इमारत 20 मंजिल की है। पहले माले पर मेट्रो स्टेशन रहनेवाला है। इस स्टेशन पर हेरिटेज वॉक, मार्केट प्लाजा, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मनोरंजन के साधन सहित अनेक सुविधाएं यहां उपलब्ध होंगी। ऐतिहासिक व सांस्कृतिक चित्रकला और पेंटिंग्स बेहद आकर्षत करेंगे। टाइम लाइन वॉल, लैंडस्केप फॉर्म की सुविधा भी यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगी। स्टेशन परिसर अंतर्गत रास्तों पर खास पौधे लगाए जाएंगे, जो पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में मददगार साबित होंगे। 

यह रहेगी सुविधाएं  
20 मंजिल की इस इमारत में 8 एस्केलेटर व 10 लिफ्ट बनेगी। कुल 244 कार पार्किंग की क्षमता रखी गई है। दोपहिया वाहन भी इस बीच रखा जानेवाला है। खापरी स्टेशन विक्टोरियन वास्तुकला शैली पर आधारित है तो जीरो माइल स्टेशन की अद्वितीय इमारत आधुनिक वास्तुकला की गवाही देगी।

   

Similar News