सतना से इलाहाबाद के बीच 2 मेला स्पेशल टे्रन आज से

सतना से इलाहाबाद के बीच 2 मेला स्पेशल टे्रन आज से

Bhaskar Hindi
Update: 2019-01-15 08:15 GMT
सतना से इलाहाबाद के बीच 2 मेला स्पेशल टे्रन आज से

डिजिटल डेस्क, सतना। यहां से इलाहाबाद के बीच 2 दिन मेला स्पेशल यात्री गाड़ी की शुरुआत 15 जनवरी से हो रही है। सभी गाडिय़ां पैसेंजर दर्जे की होंगी। जबलपुर रेल प्रशासन ने बताया कि 15 जनवरी को  पैसेंजर गाड़ी सुबह साढ़े 11 बजे इलाहाबाद से प्रस्थान कर शाम साढ़े 5 बजे सतना पहुंचेगी। यही गाड़ी सतना से शाम 5 बज कर 45 मिनट पर प्रस्थान करेगी और रात 11 बज कर 45 मिनट पर इलाहाबाद पहुंचेगी। इसी तरह 16 जनवरी को नैनी स्टेशन से दोपहर 1 बज कर 30 मिनट पर प्रस्थान करने वाली यात्री गाड़ी शाम साढ़े 7 बजे यहां पहुंचेगी और रात 8 बजे सतना से प्रस्थान कर रात 2 बजे नैनी पहुंचेगी। इसी प्रकार 17 जनवरी को इलाहाबाद के छिवकी स्टेशन से शाम साढ़े 7 बजे प्रस्थान करेगी और सतना होकर  अगले दिन दोपहर साढ़े 3 बजे इटारसी पहुंचेगी। जबकि यही गाड़ी शाम 4 बजे इटारसी से प्रस्थान कर अगले  दोपहर 12 बजे इलाहाबाद के छिवकी स्टेशन पहुंचेगी।

एक फेरा मारेगी गरीब रथ
जबलपुर-इलाहाबाद के बीच 2 और मेला स्पेशल टे्रन चलाई जाएगी। जिसमें से 1 फेरा गरीब रथ और 3 फेरा सुपरफास्ट स्पेशल टे्रन लगाएगी। पमरे की सीपीआरओ प्रियंका दीक्षित के मुताबिक 10 फरवरी को  गरीब रथ  सुबह 7 बजे जबलपुर से चलकर सुबह 9 बज कर 35मिनट पर सतना  और दोपहर डेढ़ बजे इलाहाबाद के छिवकी स्टेशन पर पहुंचेगी। यही गाड़ी छिवकी से इसी दिन दोपहर ढाई बजे प्रस्थान कर शाम 6 बज कर 5 मिनट पर सतना और रात 8 बज कर 50मिनट पर जबलपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार जबलपुर-इलाहाबाद सुपरफास्ट  (डाउन गाड़ी संख्या -02189) 21 जनवरी, 4 फरवरी और 4 मार्च को रात 9 बज कर 50 पर जबलपुर से चलकर रात 12 बज कर 20 मिनट पर सतना और सुबह 4 बज कर 20 मिनट पर छिवकी पहुंचेगी। इसी प्रकार  इलाहाबाद -जबलपुर सुपरफास्ट (अप गाड़ी संख्या- 02189)  22 जनवरी, 5 फरवरी और 5 मार्च को सुबह 5 बज कर 15 मिनट पर छिवकी से चलकर सुबह 9 बज कर 10 मिनट पर सतना और  सुबह 11 बज कर 40मिनट पर जबलपुर पहुंचेगी।

2 दिन रद्द रहेगी सुपर फास्ट
जबलपुर रेल प्रशासन ने जबलपुर से इलाहाबाद के बीच चलाई जा रही मेला स्पेशल सुपरफास्ट (अप -02121 और डाउन 02122) 2 दिन के लिए रद्द कर दी है। ये गाड़ी 15 जनवरी और 19 फरवरी को रद्द रहेगी।

 

Similar News