62वें बर्थ-डे पर पत्नी के साथ सीएम शिवराज ने किया पौधरोपण, मोदी-कमलनाथ ने दी शुभकामनाएं

62वें बर्थ-डे पर पत्नी के साथ सीएम शिवराज ने किया पौधरोपण, मोदी-कमलनाथ ने दी शुभकामनाएं

Bhaskar Hindi
Update: 2021-03-05 06:57 GMT
62वें बर्थ-डे पर पत्नी के साथ सीएम शिवराज ने किया पौधरोपण, मोदी-कमलनाथ ने दी शुभकामनाएं

डिजिटल डेस्क (भोपाल)।   मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज (5 मार्च) को जन्मदिन है। अपने 62वें बर्थ-डे की शुरुआत शिवराज ने सीएम हाउस में पौधरोपण कर की। इस दौरान उनकी पत्नी साधना सिंह और बीजेपी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। मंत्रालय कर्मचारियों ने भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिवस पर पौधारोपण किया। जन्मदिन पर शिवराज ने कहा कि "मैंने इस सामाजिक अभियान को जारी रखने के लिए रोजाना एक पौधा लगाने का फैसला किया है। मैं सभी से पर्यावरण बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आग्रह करता हूं," । 

शिवराज को पीएम नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर बधाई दी और लिखा कि, भाजपा के ऊर्जावान नेता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी को जन्मदिन की अशेष शुभकामनाएं। उन्होंने अपने नेतृत्व में राज्य को विकास की नई ऊंचाइयां दी हैं। मैं उनके सुखी, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।

गृहमंत्री अमित शाह ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह  जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।आप ऐसे ही निष्ठा और समर्पण से जनता के कल्याण और प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहें। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करता हूं।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बधाई देते हुए ट्वीट किया कि, प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु व यशस्वी जीवन की ईश्वर से कामना करता हूँ।

 

 

Tags:    

Similar News