Bhaskar Special: नए बंगले से शिवराज सरकार पर नजर रखेंगे सिंधिया! दिग्विजय सिंह -उमा भारती के बीच पहुंचे महाराज 

Bhaskar Special: नए बंगले से शिवराज सरकार पर नजर रखेंगे सिंधिया! दिग्विजय सिंह -उमा भारती के बीच पहुंचे महाराज 

Bhaskar Hindi
Update: 2021-01-22 13:12 GMT
Bhaskar Special: नए बंगले से शिवराज सरकार पर नजर रखेंगे सिंधिया! दिग्विजय सिंह -उमा भारती के बीच पहुंचे महाराज 

डिजिटल डेस्क ( भोपाल)।  मध्यप्रदेश की राजनीति में सत्ता परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को भोपाल में नया बंगला आवंटित किया गया है। यह बंगला श्यामला हिल्स पर स्थित हैं और इसे संवारने की तैयारी चल रही है। श्यामला हिल्स पर ही मुख्यमंत्री निवास है और इस बंगले से उसकी दूरी 1 किलोमीटर भी नहीं है। ऐसे में राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि सिंधिया अब यहीं से शिवराज सरकार पर नजर रखेंगे। 

सूत्रों के मुताबिक, कई महीनों की कवायद के बाद सिंधिया को यह बंगला आवंटित हुआ है। इसके पहले खबर आ रही थी कि वह बुआ जी यानी कांग्रेस की दिवंगत पूर्व नेता प्रतिपक्ष जमुना देवी के पास वाला बंगाल दिया जा रहा था। फिर चर्चा चली की चार इमली में मंत्री तुलसी सिलावट के बंगले के पास ही सिंधिया का भी बंगला होगा। लेकिन अब वह पहुंच गए हैं सीधे श्यामला हिल्स। श्यामला हिल्स पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का भी बंगला है। सिंधिया के बंगले का नंबर बी-5 है। इसी के बाजू वाला बंगला बी-6 बीजेपी की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का है। जबकि दिग्विजय के बंगले का नंबर बी-1 है। 

दरअसल, श्यामला हिल्स इलाके को मध्यप्रदेश की राजनीति का पावर कॉरिडोर भी कहा जाता है। यहां पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आधिकारिक निवास है और पास में ही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का भी बंगला है। गौरतलब है कि सिंधिया काफी लंबे समय से बंगले की मांग कर रहे थे और उनकी यह इच्छा 2021 में पूरी होने जा रही है। 

 

 

Tags:    

Similar News