भोपाल शेल्टर होम कांड: मोबाइल पर अश्लील फिल्म दिखाकर दुष्कर्म करता था अश्विनी शर्मा

भोपाल शेल्टर होम कांड: मोबाइल पर अश्लील फिल्म दिखाकर दुष्कर्म करता था अश्विनी शर्मा

Bhaskar Hindi
Update: 2018-08-12 10:48 GMT
भोपाल शेल्टर होम कांड: मोबाइल पर अश्लील फिल्म दिखाकर दुष्कर्म करता था अश्विनी शर्मा
हाईलाइट
  • तीन सहेलियों की मौजूदगी में अश्विनी ने मोबाइल पर गंदी फिल्में दिखाईं
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर डायरी भोपाल ट्रांसफर कर दी है।
  • भोपाल के हॉस्टल संचालक के खिलाफ इंदौर में रेप का नया मामला दर्ज हुआ है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। मूकबधिर युवतियों से दुष्कर्म के आरोपी भोपाल के हॉस्टल संचालक के खिलाफ इंदौर में रेप का नया मामला दर्ज हुआ है। आरोपी अश्विनी शर्मा के खिलाफ हीरानगर थाने में 23 वर्षीय छात्रा ने दुष्कर्म और छेड़छाड़ सहित कई अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर डायरी भोपाल ट्रांसफर कर दी है। छात्रा ने पुलिस को बताया है कि तीन सहेलियों की मौजूदगी में अश्विनी ने उसे मोबाइल पर गंदी फिल्में दिखाईं। इसके बाद धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे पहले अवधपुरी में क्रिस्टल आइडल नामक कॉलोनी में मूकबधिर युवतियों से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। हीरा नगर पुलिस ने दो बहनों की शिकायत पर हॉस्टल संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया था। एक मूकबधिर युवक ने धार में भी आश्विनी शर्मा के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया था। अश्विनी के हॉस्टल में रह चुकी 21 लड़कियों से पुलिस ने अब तक पूछताछ नहीं की है। पुलिस जरूरत पड़ने पर पूछताछ की बात कह रही है।

क्रिस्टल आइडल सोसाइटी के रहवासियों ने बताया कि दुष्कर्म और छेड़छाड़ का आरोपी कभी-कभी कार से कॉलोनी में आता था। उसके साथ कुछ लोग भी होते थे। अश्विनी शर्मा किसी से भी संपर्क नहीं रखता था। अश्विन की पत्नी 9 साल के बेटे के साथ भोपाल में ही रहती हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक अश्विनी या पुलिस से संपर्क करने की कोशिश नहीं की है। दोनों करीब एक साल से अलग रह रहे हैं।

कॉलोनी के रहवासी भी अश्विनी के बारे में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। पुलिस ने जिस बंगले को सील किया है, वहां एक महीने पहले ही 2 महिलाएं रहने आईं थीं, लेकिन वे किसी से कोई बात नहीं करती थीं। इसके पहले बंगले में मेस चलता था।

Similar News