बिहार चुनाव : कृपाल तुमाने बने शिवसेना के स्टार प्रचारक

बिहार चुनाव : कृपाल तुमाने बने शिवसेना के स्टार प्रचारक

Anita Peddulwar
Update: 2020-10-09 08:47 GMT
बिहार चुनाव : कृपाल तुमाने बने शिवसेना के स्टार प्रचारक

डिजिटल डेस्क, नागपुर। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना ने सांसद कृपाल तुमाने को स्टार प्रचारक नियुक्त किया है। रामटेक लोकसभा क्षेत्र से संसद में प्रतिनिधित्व कर रहे तुमाने विदर्भ से शिवसेना से पहले नेता होंगे, जो बिहार में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

कानून व्यवस्था प्रमुख मुद्दा
शिवसेना ने बिहार में किसी भी दल से गठबंधन नहीं करते हुए चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे सहित शिवसेना के 20 प्रमुख नेता चुनाव प्रचार करेंगे। सांसद तुमाने ने कहा कि वे जल्द ही बिहार के लिए रवाना होंगे। उनके अनुसार बिहार में सत्ता में शामिल दलों ने सुशांत राजपूत प्रकरण में मुंबई व महाराष्ट्र सरकार को बदनाम करने का प्रयास किया। मुंबई पुलिस पर सवाल उठाए गए। दुष्प्रचार किया गया। बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्णय से अब सच सामने आने लगा है। बिहार में राजनीतिक स्वार्थ के लिए नागरिकों को गुमराह करने का प्रयास किया गया। जनता को वास्तविकता बताई जाएगी। बिहार की कानून व्यवस्था का विषय चुनाव प्रचार में प्रमुख मुद्दा रहेगा। 

राकांपा के स्टार प्रचारकों में विद्रोही
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राकांपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। सूची में 40 सदस्य शामिल हैं। इनमें नागपुर से शब्बीर अहमद विद्रोही हैं। विद्रोही, राकांपा के अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष हैं। विदर्भ से स्टार प्रचारकों में प्रफुल पटेल व राजेंद्र जैन शामिल हैं। इनके अलावा राकांपा के अन्य पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी जाएगी।
 

Tags:    

Similar News