Bihar Live updates: BJP-JDU आज मनाएगी जीत का जश्न, पीएम मोदी पार्टी कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

Bihar Live updates: BJP-JDU आज मनाएगी जीत का जश्न, पीएम मोदी पार्टी कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

Bhaskar Hindi
Update: 2020-11-11 09:13 GMT

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में NDA को जीता हासिल हुई है। बिहार की जनता ने एक बार फिर नीतीश कुमार के सिर जीत का ताज बांधा है। नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार की सत्ता संभालने जा रहे है। NDA को कुल 125 सीटें मिली हैं। महागठबंधन को 110 सीटें मिली हैं। हालांकि इस बार बीजेपी जेदयू से बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, आज शाम दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में जश्न की तैयारी है। पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा कार्यालय में जश्न में शामिल होंगे।

LIVE UPDATES

  • बिहार में जीत के बाद गृहमंत्री अमित शाह से मिले बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा

 

 

वाल्मीकिनगर उपचुनाव में जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ट्वीट

 

 

  • जीत के बाद पहली बार नजर आए नीतीश कुमार

 

 

  • चिराग ने वो डाल काटी जिस पर वो खुद बैठे थे- बिहार पूर्व CM जीतन राम मांझी
    जिस डाल पर बैठें और उसी डाल को काट दें तो हश्र क्या होता है... ठीक उसी प्रकार से चिराग साहब ने जिस फोल्ड में रहे उसे ही हराने और बर्बाद करने का काम किया। निश्चित तौर पर डाल तो कटी है लेकिन उसके साथ वो भी गिरे हैं और अपने चिराग से भस्म हो गए हैं। 

 

  • बिहार की जनता को बहुत-बहुत धन्यवाद- सुशील कुमार मोदी 
    मैं बिहार की जनता को चौथी बार NDA के ऊपर अपना विश्वास प्रकट करने के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा। हिंदुस्तान की राजनीति में बहुत कम CM होंगे जिनपर चौथी बार जनता ने भरोसा जताया हो। बिहार की जनता ने NDA गठबंधन को स्पष्ट जनादेश दिया है, इसमें कोई कन्फ्यूज़न नहीं है। 

     
  • न तो कांग्रेस अपनी सीटें बचा पाई न RJD- केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
    कहावत है-खिसियाने बिल्ली खंबा नोचे... न तो कांग्रेस अपनी सीटें बचा पाई न RJD, जनता ने इन्हें नकार दिया ये इन्हें स्वीकारना चाहिए। जनता ने नीतीश कुमार को नहीं उन्हें (तेजस्वी) थका दिया। 
     
  • हम चाहते थे जेदयू का नुकसान हो- चिराग पासवान
    NDA को तो नहीं पर JDU को "डेंट" करना जरूर हमारा लक्ष्य था और उस लक्ष्य पर मैंने मज़बूती से काम किया है। इसका नुकसान भाजपा को नहीं हो इस पर भी मैंने निरंतर काम किया। जो हमारा लक्ष्य था कि भाजपा को ज्यादा सीटों पर जीत मिले और JDU को नुकसान हो वो हमने हासिल किया है। 

 

  • नीतीश कुमार का समर्थन एलजेपी नहीं करेगी-चिराग पासवान 
  • जो लोग आज की तारीख में सत्ता में है, भ्रष्टाचार कहां हुआ कितना हुआ उसको उजागर करने की जिम्मेदारी उनके ऊपर है... ये मैंने स्पष्ट किया हुआ है कि अगर नीतीश कुमार जी प्रदेश के मुख्यमंत्री बनते हैं तो उसका समर्थन LJP नहीं करेगी। 

 

  • बिहार में कार्यकर्ता मना रहे हैं जीत का जश्न 

 

 

 

 

 

Tags:    

Similar News