लोजपा में जल्द होगा बड़ा बदलाव, चिराग पासवान बनेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष

लोजपा में जल्द होगा बड़ा बदलाव, चिराग पासवान बनेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष

Bhaskar Hindi
Update: 2019-09-24 14:05 GMT
लोजपा में जल्द होगा बड़ा बदलाव, चिराग पासवान बनेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष

डिजिटल डेस्क,पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) में जल्द बड़ा बदलाव होने जा रहा है। लोजपा सुप्रीमों व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान जल्द ही अपने सांसद बेटे चिराग पासवान को पार्टी की पूरी कमान सौंपने की तैयारी में हैं। इसका संकेत मंगलवार को खुद सीनियर पासवान ने दिया। पासवान ने कहा कि वे चाहते हैं कि नई पीढ़ी जल्द से जल्द अपना काम संभाल ले। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 28 नवंबर को लोक जनशक्ति पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर चिराग पासवान को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। वहीं मंगलवार को चिराग को लोजपा की बिहार इकाई का नया अध्यक्ष बनाया गया है। चिराग पार्टी सांसद पशुपति कुमार पारस की जगह लेंगे, जो अब तक बिहार इकाई के अध्यक्ष थे। पशुपति पारस को अब दलित सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन दोनों नियुक्तियों की घोषणा आज यहां रामविलास पासवान ने की। 

बिहार एलजेपी का अध्यक्ष बने चिराग पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं। अब बिहार प्रदेश इकाई का अध्यक्ष होने के नाते वे बुधवार को पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा नेता व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी से मिलेंगे और समस्तीपुर लोकसभा सीट पर पार्टी उम्मीदवार तय करेंगे। बता दें कि रामविलास पासवान के सांसद भाई रामचंद्र पासवान के निधन के चलते समस्तीपुर की लोकसभा सीट खाली हुई है। इस सीट पर 21 अक्टूबर को उपचुनाव है।


 

Tags:    

Similar News