बसपा और सपा की बैसाखी के बल पर खड़ी है कमलनाथ सरकार, भाजपा ने निकाली आक्रोश रैली

बसपा और सपा की बैसाखी के बल पर खड़ी है कमलनाथ सरकार, भाजपा ने निकाली आक्रोश रैली

Bhaskar Hindi
Update: 2019-03-09 10:17 GMT
बसपा और सपा की बैसाखी के बल पर खड़ी है कमलनाथ सरकार, भाजपा ने निकाली आक्रोश रैली

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने सत्ता में आने से पहले प्रदेश की जनता से जो वादे किए थे वह वादे अब तक पूरे नहीं किए हैं। कांग्रेस सरकार खुद को किसानों का हमदर्द बताती है, लेकिन प्रदेश के एक भी किसानों का 2 लाख रुपए का कर्जा माफ नहीं हुआ है। यदि एक भी किसान सामने आकर बोल दे, कि उसका दो लाख रुपए का कर्जा माफ हुआ है, तो मैं राजनीति से सन्यास ले लूंगा। कमलनाथ सरकार बसपा और सपा की बैसाखी के बल पर खड़ी हुई है, जिस दिन दोनों ने अपना-अपना समर्थन वापास ले लिया उस दिन सरकार का गिरना तय है। यह बात मप्र विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने आक्रोश रैली के दौरान कहीं।
सरकार हर वर्ग के साथ कर रही धोखाधड़ी-
उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार द्वारा किसानों, युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों के साथ निरंतर की जा रही धोखाधड़ी कर रही है।  जनकल्याण की योजनाओं को बंद करने के षडयंत्र तथा केन्द्र की योजनाओं का प्रदेशवासियों को लाभ लेने से रोक रही है।
ढोल और पटाखों के साथ निकली आक्रोश रैली-
प्रदेशव्यापी धिक्कार का आगाज सुबह 11.30 बजे से गोलबाजार से हुआ। जबलपुर में मप्र विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष  गोपाल भार्गव ने नेतृत्व में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता हजारों की संख्या में गोलबाजार में एकत्रित हुए। रैली के कलेक्ट्रट पहुंची, जहां जमकर प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारे लगाए। इस दौरान ढोल और पटाखों की आवाजें भी सड़कों पर गूंज रही थी।
परेशान है प्रदेश की जनता-
भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर  ने कहा है कि प्रदेश सरकार को उसकी वादा खिलाफी के प्रति हम बार-बार आगाह कर रहे है, लेकिन सरकार मध्यप्रदेश की जनता को परेशान करने से बाज नहीं आ रही है। कई बार सरकार से किसानों की कर्जमाफी जैसे वादों पर अमल करने का आग्रह किया, लेकिन मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनकी सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंगी। प्रदेश के नागरिकों की उपेक्षा भारतीय जनता पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी, इसीलिए पार्टी द्वारा आज प्रदेश के सभी जिलों में कलेक्टर कार्यालयों के घेराव का किया गया है।
यह रहे रैली में शामिल-
आक्रोश रैली में नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, ग्रामीण अध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोंटिया, गजानन्द पंचमेश्वर, विधायक अजय विश्नोई, नदंनी मरावी, सुशील तिवारी इंदु, अशोक रोहाणी, महापौर डॉ स्वाति गोडबोले, पूर्व विधायक शरद जैन, अंचल सोनकर, प्रतिभा सिंह, लोकसभा संयोजक प्रभात साहू, सह संयोजक  डॉ जितेंद्र जामदार, आशीष दुबे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे, पूर्व सांसद श्रीमती जयश्री बैनर्जी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एड रविनंदन सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष भूपेंद्र दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा, पूर्व महापौर श्रीमती सुशीला सिंह, आनंद बर्नार्ड, पूर्व जेडीए अध्यक्ष डॉ विनोद मिश्रा, पूर्व महापौर सदानंद गोडबोले, पूर्व अविवि निगम उपाध्यक्ष एस के मुद्दीन, पूर्व जिला अध्यक्ष शिव पटेल, पूर्व विधायक नरेंद्र त्रिपाठी, पूर्व विधायक दिलीप दुबे, संदीप जैन, राजेश मिश्रा, शिव राम बेन, रानू तिवारी, राजेश दाहिया, राजेश राय के साथ सभी पदाधिकारीयों ने की है।

Similar News