धर्मनिरपेक्ष गठबंधन लगा सकता है बीजेपी के किले में सेंध - चव्हाण

धर्मनिरपेक्ष गठबंधन लगा सकता है बीजेपी के किले में सेंध - चव्हाण

Tejinder Singh
Update: 2018-11-06 14:23 GMT
धर्मनिरपेक्ष गठबंधन लगा सकता है बीजेपी के किले में सेंध - चव्हाण

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कर्नाटक उपचुनावों में संयुक्त जीत से संकेत मिलते हैं कि धर्मनिरपेक्ष दलों के बीच गठबंधन से भाजपा को पराजित किया जा सकता है। यह बात मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कही।  जद (सेक्यूलर) कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवारों ने पिछले शनिवार को हुए उपचुनावों में दो विधानसभा सीटों और तीन में से दो लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की है।

इससे उत्साहित चव्हाण ने कहा कि उन्होंने जामखींडी विधानसभा क्षेत्र में दो-तीन जनसभाओं को कांग्रेस नेताओं सिद्धारमैया और मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ मिलकर संबोधित किया था। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर कर्नाटक में भाजपा के गढ़ में कांग्रेस की जीत काफी महत्वपूर्ण है। इसी तरह बेल्लारी लोकसभा सीट पर रेड्डी बंधुओं का धनबल काम नहीं आया और कांग्रेस ने बड़े अंतर से जीत हासिल की।

चव्हाण ने कहा कि सांप्रदायिक आधार पर चुनावों के ध्रुवीकरण की भाजपा की साजिश कर्नाटक में विफल रही। उन्होंने कहा कि इस जीत से साबित होता है कि कांग्रेस छोटे, धर्मनिरपेक्ष और क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन कर भाजपा को परास्त कर सकती है।

Similar News