तरक्की के लिए शॉर्टकट अपनाती हैं महिलाएं: BJP विधायक ऊषा ठाकुर

तरक्की के लिए शॉर्टकट अपनाती हैं महिलाएं: BJP विधायक ऊषा ठाकुर

Bhaskar Hindi
Update: 2018-10-15 03:45 GMT
तरक्की के लिए शॉर्टकट अपनाती हैं महिलाएं: BJP विधायक ऊषा ठाकुर
हाईलाइट
  • कई नेता
  • अभिनेता
  • पत्रकार और निर्देशक पर आरोप लग चुके हैं MeToo के तहत आरोप
  • मध्यप्रदेश के इंदौर से भाजपा विधायक हैं ऊषा ठाकुर
  • महिलाएं सफलता के लिए समझौता कर लेती हैं: ऊषा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। यौन शोषण पर एक तरफ महिलाएं #MeToo कैंपेन के तहत खुलकर अपनी बात सामने रख रही हैं तो दूसरी तरफ भाजपा की महिला विधायक ने पीड़िताओं पर एक विवादित बयान दे दिया है। मध्य प्रदेश के इंदौर से बीजेपी विधायक ऊषा ठाकुर ने कहा कि महिलाएं तरक्की के लिए शॉर्टकट अपनाती हैं। महिलाएं नैतिक मूल्यों से समझौता अपने निजी स्वार्थ के लिए कर लेती हैं, इसलिए वो परेशानी में पड़ जाती हैं। उन्होंने कहा कि मूल्यों से समझौता करने के बाद मिली सफलता का कोई मतलब नहीं है। 


बता दें कि पिछले कई दिनों से महिलाएं सोशल मीडिया पर #MeToo कैंपेन के तहत अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न के मामले बता रही हैं। इसके तहत कई नेता, अभिनेता, पत्रकार और निर्देशक पर आरोप लग चुके हैं। इसके तहत ही 10 महिला पत्रकार मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद और केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर पर यौन शोषण का आरोप लगा चुकी हैं। अकबर पर लगे आरोप तब के हैं, जब वो कई मीडिया संस्थानों में ऊंचे पद पर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री अब महिलाओं के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दायर करने का मन बना रहे हैं। 

Similar News