भोपाल: संबित पात्रा ने ली बीजेपी प्रवक्ताओं की क्लास, कहा- पढ़ लिखकर जाया करो

भोपाल: संबित पात्रा ने ली बीजेपी प्रवक्ताओं की क्लास, कहा- पढ़ लिखकर जाया करो

Bhaskar Hindi
Update: 2018-10-13 08:24 GMT
भोपाल: संबित पात्रा ने ली बीजेपी प्रवक्ताओं की क्लास, कहा- पढ़ लिखकर जाया करो
हाईलाइट
  • गुजरात चुनाव की तर्ज पर की जाएगी व्यवस्था
  • पैनलिस्टों ने आंकड़े उपलब्ध न कराने का आरोप लगाया
  • मीडिया कंट्रोल रूम पार्टी कार्यालय से अलग बनेगा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने मप्र के पैनलिस्ट और प्रवक्ताओं की जमकर क्लास ली। उन्होंने कहा नसीहत देते हुए कहा कि प्रवक्ता डिबेट में जाने से पहले कुछ पढ़ लिखकर जाया करें। उन्होंने कहा कि मप्र भाजपा की मीडिया सेल की व्यवस्था गुजरात चुनाव की तर्ज पर की जाएगी। डॉ. पात्रा ने कहा कि चुनाव के लिए मीडिया कंट्रोल रूम पार्टी कार्यालय से अलग बनाया जाना चाहिए। 

 

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा से बातचीत के दौरान पैनलिस्टों ने सरकार पर आंकड़े उपलब्ध न कराने का आरोप लगाया। इस दौरान भाजपा मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने सरकार का बचाव किया। उन्होंने कहा कि पैनलिस्टों को अब आंकड़े उपलब्ध कराए जाने लगे हैं।

 

14 और 15 को अमित शाह मध्य प्रदेश में
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 14 और 15 अक्टूबर को मध्य प्रदेश आएंगे। वो होशंगाबाद, सतना, रीवा, डिंडौरी और जबलपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। शाह 14 अक्टूबर की दोपहर 1.15 बजे भोपाल पहुंचेंगे। यहां से 3.45 बजे होशंगाबाद जाएंगे। 5.30 बजे भोपाल और 6.30 बजे बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। 15 अक्टूबर को शाह 10.30 बजे खजुराहो, 11.30 बजे सतना, 1.05 बजे रीवा, 3.30 बजे  डिंडौरी, 6.10 बजे जबलपुर पहुंचेंगे। इसके बाद रात 8.30 बजे जबलपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Similar News