विधायक का पुतला दहन करते झुलसे भाजपाई

रायपुर विधायक का पुतला दहन करते झुलसे भाजपाई

Sanjana Namdev
Update: 2022-11-26 04:01 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क , रायपुर। कांग्रेस के दुर्ग विधायक अरुण वोरा का पुतला जलाते समय भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों के झुलस जाने का मामला सामने आया है। हासलि जानकारी के मुताबिक दुर्ग नगर निगम  के कर्मचारी वेतन न मिलने के कारण लंबे समय से धरने पर बैठे हैं। भाजपा का आरोप है कि एक तरफ कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा दूसरी तरफ विधायक वोरा निगम मद यानि सरकारी खर्च पर अपना जन्त दिन मना रहे थे। इसी के विरोध स्वरूप किये जा रहे पुतला दहन दौरान पुलिस से हुई छीना-झपटी में जलते पुतले की चपेट में आने से जिला भाजयुमो अध्यक्ष नितेश साहू व पार्षद अजीत वैद्य सहित कई कार्यकर्ता झुलस गए। इससे भाजपाई काफी आक्रोशित हो दुर्ग के भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में चक्काजाम कर दिया। बाद में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए इसे नियम विरूद्ध बताते हुए इसकी जांचकर जन्म दिन के जश्न पर हुआ पूरा खर्चा विधायक से वसूले जाने की मांग की गई।

Tags:    

Similar News