बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ भाजयुमो ने फूंका सीएम का पुतला

बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ भाजयुमो ने फूंका सीएम का पुतला

Bhaskar Hindi
Update: 2019-02-24 14:32 GMT
बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ भाजयुमो ने फूंका सीएम का पुतला

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सीएम कमलनाथ का पुतला फूंककर विरोध दर्ज किया है। भाजयुमो ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। हैरानी की बात यह है कि चित्रकूट में अपहरण हुए बच्चों को पुलिस ढूढ़ नहीं पायी और अपहरणकर्ताओं ने फिरौती की रकम लेने के बाद मासूमों की हत्या कर दी।
सीएम हैं दोषी-
इस अवसर पर युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष  अभिलाष पाण्डे ने कहा कि, मध्यप्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार आई है तब से असमाजिक तत्वों ने प्रदेश में कब्जा जमाने का कार्य शुरू किया है। चित्रकूट के सद्गुरू पब्लिक स्कूल से दो जुड़वा भाई श्रेयांस और प्रियांश का विगत दिनों अपहरण कर लिया गया लगातार ढूंढने के पश्चात् भी वह नहीं मिल पाये सूचना प्राप्त हुई कि, दोनों निर्दोषों को मौत के घाट उतार दिया गया। मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था के लिये पूर्णत: दोषी है और इस घटना से यह साबित होता है कि, म.प्र. सरकार प्रशासनिक अक्षम है।
प्रदेश की शांति हो गई भंग-
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष रंजीत पटैल ने कहा कि, म.प्र. शांति का एवं समृद्धि का प्रदेश कहा जाता है लेकिन जब से कमलनाथ म.प्र. के मुख्यमंत्री बने हैं प्रदेश की शांति भंग हो गई है। दो मासूम बच्चों का अपहरण एवं हत्या से प्रदेश में पुन: अराजकता का माहौल है। कमलनाथ सरकार में कानून व्यवस्था निरंकुश होती चली जा रही है। जो सरकार के नकारापन को साबित करती है। भारतीय जनता युवा मोर्चा जबलपुर महानगर म.प्र. की कांग्रेस सरकार के विरोध में आज यहाँ उपस्थित है जो इस निदंनीय घटना का पुरजोर विरोध करता है।
ये रहे मौजूद-
इस अवसर पर राजीव राठौर, राज भट्नागर, संतोष रैकवार, राहुल कपूर, टीटू सोनकर, प्रशांत तिवारी, आयुष चौबे, चन्द्रशेखर पटेल, श्रीकांत वर्मा, कमल सिंह, रवि शर्मा, अविनाश चमकेल, कौशल सूरी, दीपक मंगलानी, आकाश गुप्ता, अनिकेत चौरसिया, भूपेन्द्र यादव, सानू दुबे, सोनू श्रीवास्तव, जय चौहान, मोनू पटेल, हरीश ठाकुर, आजाद रॉव, अमन रोहरा, रूपेश जैसवाल, जीतू कटारे, योगेश सिंह, मोहित बचवानी, अनुराग तिवारी, राहुल पटेल आदि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे।

Similar News