लव स्टोरी का दुखद अंत, प्रेमिका के गम में प्रेमी ने किया सुसाइड

लव स्टोरी का दुखद अंत, प्रेमिका के गम में प्रेमी ने किया सुसाइड

Anita Peddulwar
Update: 2019-05-13 07:29 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, नागपुर। एक लव स्टोरी का दुखद अंत हुआ। यशोधरा नगर थानांतर्गत एक युवक ने प्रेमिका के गम में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। युवती करीब 2 माह पहले ही धंतोली क्षेत्र में आत्महत्या कर ली थी, जिसके लिए युवक को जिम्मेदार ठहराते हुए थाने में प्रकरण दर्ज किया गया था। पुलिस को मौके से युवक का सुसाइड नोट बरामद हुआ है। आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज किया है। 

पुलिस के अनुसार पाटील नगर निवासी सम्यक खुशाल मेश्राम (19) उबेर नामक कंपनी में डिलीवरी बॉय था। सम्यक का एक लड़की से प्रेम संबंध था। उस लड़की ने करीब 2 महीने पहले धंतोली थाना क्षेत्र में आत्महत्या कर ली। इसके लिए सम्यक को जिम्मेदार ठहराते हुए उसके खिलाफ धंतोली थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रेमिका की मौत के बाद सम्यक तनाव में रहने लगा था। वह काम पर भी बराबर नहीं जाता था। शनिवार को सम्यक के रिश्तेदार के घर में कोई क्रार्यक्रम था, जिससे दोपहर में उसने अपनी मां, बहन और छोटे भाई को रिश्तेदार के घर छोड़ दिया और वहां से यह कहकर घर वापस आया था कि शाम को उन्हें लेने आएगा।

पत्र में माता-पिता से मांगी माफी
घर आने के बाद सम्यक ने छत में लगे लोहे की पाइप से दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। रात को करीब 7.30 बजे सम्यक के पिता खुशाल जब काम से घर लौटे, तो भीतर से दरवाजा बंद था। आवाज देने पर भी कोई प्रतिसाद नहीं मिला। अनहोनी की आशंका के चलते जब दरवाजा तोड़ा गया, तो सम्यक फांसी पर लटका मिला। घटना स्थल से उपनिरीक्षक भार्गव को सुसाइड नोट मिला है, जिसमें सम्यक ने लिखा है कि जिस लड़की से वह प्रेम करता था, उसकी मौत होने से वह उसके बगैर जी नहीं सकता है। माता-पिता से यह कहकर माफी भी मांगी है कि वह उनके लिए लायक पुत्र साबित नहीं हो सका है। इसलिए वह आत्मघाती कदम उठा रहा है। प्रकरण को आकस्मिक मृत्यु के तौर पर दर्ज किया गया है। जांच जारी है। 

मित्रों के साथ सम्यक प्रेमिका की बर्थ-डे पार्टी में गया था। वहीं पर दोनों की पहली बार मुलाकात हुई। उसके बाद उनमें प्रेम संबंध स्थापित हुए। इस संबंधों के बीच सम्यक के और भी लड़कियों से संबंध होने का प्रेमिका को पता चला, लिहाजा प्रेमिका उन लड़कियों से संबंध खत्म नहीं करने पर आत्महत्या करने की धमकी दी थी। जवाब में सम्यक को आत्महत्या करने का उसके मोबाइल पर संदेशा भेजा था। जिसके चलते उसकी प्रेमिका ने 29 मार्च 2019 को आत्महत्या की थी। 
 

Tags:    

Similar News