महिला आरक्षक पर जीजा ने किया चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

महिला आरक्षक पर जीजा ने किया चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

Bhaskar Hindi
Update: 2018-10-14 12:22 GMT
महिला आरक्षक पर जीजा ने किया चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, बालाघाट। बहन और जीज के बीच हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बीच बचाव करने वाल महिला आरक्षक साली को जीजा ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। रविवार की सुबह हुइ इस घटना से पुलिस क्वार्टर में सनसनी व्याप्त है। घायल महिला आरक्षक को लांजी स्वस्थ्य के न्द्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक लांजी थाना परिसर के पुलिस क्वार्टर में निवासरत महिला आरक्षक सरिता चापेकर पर उसके जीजा दिनेश बानेकर ने चाकू  से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में महिला आरक्षक सरिता चापेकर के गर्दन के पीछे, सिर, हाथ और शरीर के अन्य जगह पर चोटें आने पर उसे गंभीर हालत में लांजी उपस्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि  रविवार की सुबह लगभग 5.30 बजे की है। लांजी थाना प्रभारी नितिन अमलावत की मानें तो महिला आरक्षक सरिता चापेकर बहेला थाना में पदस्थ है, जो लांजी पुलिस क्वार्टर में निवास करती है। जिसके यहां विगत कुछ दिनों से उसकी बहन आई हुई थी। बीते दिवस नागपुर निवासी उसका जीजा दिनेश वानेकर भी आया था।

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि सुबह पारिवारिक विवाद के दौरान जीजा और बहन के बीच बीच-बचाव करने गई महिला आरक्षक सरिता चापेकर पर घर के चाकू  से जीजा दिनेश बानेकर ने जानलेवा हमला कर दिया। महिला आरक्षक  घायल सरिता चापेकर को लांजी उपस्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। महिला आरक्षक की हालत गंभीर बतायी जा रही है। पुलिस ने सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए  आरोपी जीजा दिनेश बानेकर को महिला आरक्षक पर जानलेवा हमला करने के अपराध धारा 307 में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में पुलिस ने बताया है कि प्रथम दृष्टा मामला पारिवारिक विवाद का है, जांच के बाद जो भी बिंदु सामने आएंगे, उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

Similar News