गणेशपेठ बस स्टैण्ड से लाल बसें होंगी बाहर, दौड़ेंगी शिवशाही बसें

गणेशपेठ बस स्टैण्ड से लाल बसें होंगी बाहर, दौड़ेंगी शिवशाही बसें

Anita Peddulwar
Update: 2018-11-20 07:51 GMT
गणेशपेठ बस स्टैण्ड से लाल बसें होंगी बाहर, दौड़ेंगी शिवशाही बसें

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर का गणेशपेठ बस स्टैण्ड जल्द ही बदला-बदला नजर आने वाला है । निर्माणकार्य तेजी से शुरू है। 21 नये प्लेटफार्म के साथ यहां सबसे बड़ा बदलाव यह होगा कि बस अड्‌डा टोटल शिवशाही बसों का अड्‌डा बन जाएगा। ऐसे में शहरवासियों को नागपुर से कहीं जाने के लिए गणेशपेठ बस स्टैण्ड से शिवशाही बस ही मिल सकेगी। हालांकि बाहरी डिपो से आनेवाली लाल बसें ही रहेंगी। जिसकी सुविधा भी मिल सकेगी।

आवागमन में मुख्य साधन की भूमिका निभानेवाली एस टी बसों का मुख्य अड्‌डा नागपुर का गणेशपेठ बस स्टैण्ड है। जहां से रोजाना 1370 बसें विभिन्न दिशा की ओर रूख करती है। 40 हजार से ज्यादा यात्री यहां की व्यवस्था पर निर्भर रहते हैं। 2 वर्ष पहले तक यहां पूरी तरह से लाल बसों का राज था। लेकिन इसके बाद शिवशाही बस ने दस्तक दी। लंबी, बड़ी व एसीयुक्त यह बस यात्रियों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। निजी बसों की ओर जानेवाले यात्री अब शिवशाही बसों की ओर ही आकर्षित हो रहे है। जिससे एस टी महामंडल का राजस्व भी बढ़ रहा है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए शिवशाही बसों की संख्या यहां तेजी से बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

वर्तमान स्थिति में गणेशपेठ बस स्टैण्ड से 116 बसें संचालित होती है। इन बसों में 34 बसें प्रशासन के खुद की शिवशाही बसें है। वहीं 20 प्राइवेट बसें है। बाकी बसें लाल बसें है। लेकिन जल्दी इस व्यवस्था को बदला जानेवाला है। यहां सीटर व स्लीपर शिवशाही बसें ही चलाई जाएंगी ताकि यात्रियों को यहां से हाईटेक सुविधा मिल सके। इसके लिए नये 20 प्लेटफार्म भी बनाये जा रहे हैं। जिससे वर्तमान स्थिति में बने प्लेटफार्म मिलाकर कुल 41 प्लेटफार्म पर बननेवाले हैं। इसके अलावा यात्रियों के लिए हाईटेक सुविधा भी परिसर में दी जानेवाली है। मार्च 2019 तक इसका काम तेजी से पूरा होने के आसार हैं। ऐसे में इस ग्रीष्म यात्रियों के लिए एस टी महामंडल की ओर से हाईटेक सुविधा मिल सकेगी।
 

41 बसें एक साथ खड़े हो सकेंगी
लाल बसों को जल्दी दूसरे डिपो में शिफ्ट कर यहां से शिवशाही का संचालन किया जाएगा। ग्रीष्म तक यह काम पूरा हो सकता है। इसके अलावा नये प्लेटफार्म भी बनेंगे। जिससे आनेवाले समय में 41 बसें एक साथ प्लेटफार्म पर खड़े हो सकेंगे।  -एस. कुडे, डिपो मैनेजर, गणेशपेठ बस डिपो नागपुर

Similar News