जामनी नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, 40 घायल

जामनी नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, 40 घायल

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-11 05:26 GMT
जामनी नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, 40 घायल

डिजिटल डेस्क टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के ओरछा के पास 90 यात्रियों से सवार बस हादसे का शिकार हो गई। ये हादसा जामनी नदी के पुल पर आज सुबह करीब 4 बजे हुआ। हादसे में 40 यात्री घायल हो गए, वहीं 4 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद घायलों को पास ही के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि नदी में पानी नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता।

 

दरअसल जामनी नदी पर बना पुल काफी सकरा है। चश्मदीद बताते हैं कि ड्राइवर ने पुल पर लापरवाही बरती और बस अनियंत्रित होकर जामनी नदी में जा गिरी। हादसे के बाद प्रशान मौके पर पहुंच गया और राहत कार्य में जुट गया। सभी घायलों को पास के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है। इनमें से चार यात्रियों की हालत गंभीर होने के कारण झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए रैफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि गौर बंधु ट्रेवल्स की यात्री बस झांसी से खरगापुर की ओर जा रही थी। उसमें क्षमता से अधिक सवारियां बैठी थी।

 

ऐसा पहली बार नहीं है कि इस पुल पर हादसा हुआ हो, इससे पहले भी कई गंभीर घटनाएं यहां पर हो चुकी है, लेकिन प्रदेश सरकार की ओर से अब तक इस ओर ध्यान नहीं दिया गया है। ये भी बताया जा रहा है कि ये पुल काफी पुराना है। हादसे की शिकार हुई बस में सवार अधिकांश यात्री दिल्ली और झांसी से अपने घर जा रहे थे। बस में सवार ज्यादातर लोग मजदूर वर्ग के बताएं जा रहे है।

 

वहीं इसी दौरान पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के सेवारी पुल पर भी बस नदी में जा गिरी। घटना के बाद बस में सवार यात्री घबराकर चिल्लाने लगे। पुल के ऊपर से निकल रहे दूसरे लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और एंबुलेंस को दी। 

Similar News