सड़क हादसे में कांग्रेस नगरसेवक सहित तीन की मौत, दो घायल 

सड़क हादसे में कांग्रेस नगरसेवक सहित तीन की मौत, दो घायल 

Tejinder Singh
Update: 2018-09-14 15:10 GMT
सड़क हादसे में कांग्रेस नगरसेवक सहित तीन की मौत, दो घायल 

डिजिटल डेस्क, नाशिक। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में धुलिया महानगर पालिका के कांग्रेस नगरसेवक सहित तीन लोगो की मौके पर मौत होने हुई। ये घटना नाशिक - मुंबई महामार्ग के कसारा घाटी के पास हुई। पुलिस के अनुसार दुर्घटना शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे के आसपास हुई। इस दौरान अनियंत्रित कार महामार्ग पर पल्टी हुई। 

इस दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतको में कांग्रेस नगरसेवक कुमार डियालाणी, उम्र 57 साल , राजू भटेजा, उम्र 68 साल और ललितकुमार भारद्वाज, उम्र 47 साल शामिल हैं। कुमार डियालाणी कुमारनगर प्रभाग के नगर सेवक है। जबकी रमेश कुकरेजा सहित अन्य एक व्यक्ती गंभीर रूप से घायल हुआ। 

दुर्घटना धुलिया से मुंबई की ओर जाते समय  शहापुर पुलिस थाना सीमाक्षेत्र के आडगाव-पेंडरघोल के घटी। इस दौरान चालक ललित कुमार से कार अनियंत्रित हुई। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद शहापुर पुलिस थाने के निरीक्षक महेश शेठे, सहायक निरीक्षक गजेंद्र पालवे, भरत गांगुर्डे, अनिल नवाल ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए उपजिला अस्पताल में भर्ती किया। 

 

Similar News