चंद्रशेखर बावनकुले सहित भाजपा पदाधिकारियों पर प्रकरण दर्ज

चंद्रशेखर बावनकुले सहित भाजपा पदाधिकारियों पर प्रकरण दर्ज

Anita Peddulwar
Update: 2020-10-09 10:20 GMT
चंद्रशेखर बावनकुले सहित भाजपा पदाधिकारियों पर प्रकरण दर्ज

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन करने के मामले में भाजपा के प्रदेश महासचिव चंद्रशेखर बावनकुले सहित अन्य पदाधिकारियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है। सदर पुलिस स्टेशन में दर्ज प्रकरण के अनुसार, आरोपियों ने कोविड रोकथाम गाइडलाइन का उल्लंघन किया है। प्रदर्शन के लिए प्रशासन से अनुमति भी नहीं ली गई थी। भाजपा पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया था। किसान बिल को लेकर केंद्र सरकार का समर्थन किया था। 
 
राज्य सरकार के राजस्व व पणन विभाग की ओर से जारी किए गए परिपत्रक की प्रतियां जलाई थीं। पुलिस के अनुसार, कार्यकर्ताओं ने कोरोना मामले में सरकार की गाइडलाइन का उल्लंघन किया है।  लिहाजा उनके विरुद्ध धारा 143, 147, 149, 188, 269, 270 भादंवि सहकलम 52 (ब) आपत्ति व्यवस्थापन कायदा के अलावा 3, 4 संसर्ग रोग अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपियों में बावनकुले के अलावा राज्यसभा सदस्य विकास महात्मे, विप सदस्य गिरीश व्यास, अजय अग्रवाल, अजय बोढारे, केशव बांदरे, अरविंद गजभिये शामिल हैं।

सरकार मौन क्यों
किसान विधेयक को लेकर सरकार मौन क्यों है। कृषि संबंधी केंद्र के कानून का पालन करना राज्य सरकारों के लिए अनिवार्य है। एक विधायक के कहने पर मंत्री ने किसान विधेयक के पालन के आदेश को रद्द किया। इस मामले में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी कोई जवाब नहीं दिया है। प्रशासनिक व्यवस्था में किसी तरह का समन्वय नहीं है। किसानों के लिए प्रदर्शन करने पर इस तरह प्रकरण दर्ज होते रहे हैं। भाजपा और भी प्रकरण दर्ज होने से नहीं कतराएगी।  -गिरीश व्यास, विप सदस्य
 

Tags:    

Similar News