दंपति पर हमला करने वाले पूर्व पति पर मामला दर्ज

क्राइम दंपति पर हमला करने वाले पूर्व पति पर मामला दर्ज

Anita Peddulwar
Update: 2021-09-20 08:54 GMT
दंपति पर हमला करने वाले पूर्व पति पर मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  पूर्व पति ने दंपति पर हमला कर उनकी पिटाई की है। बीच-बचाव करते समय महिला से छेड़छाड़ की गई। वाठोड़ा थाने में महिला के पूर्व पति और उसके साथी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। पीड़ित 27 वर्षीय महिला है। महिला ने पति मनीष से अलग होने के बाद दूसरे व्यक्ति से शादी की है। 15 तारीख की शाम 4 बजे महिला को मनीष ने फोन किया और वाठोड़ा स्थित स्वामी नारायण मंदिर के पास मिलने बुलाया। महिला अपने दूसरे पति के साथ वहां पहुंची। इस दौरान मनीष और उसके साथी प्रभुदास ने महिला के दूसरे पति की पिटाई की। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंची महिला से मनीष और प्रभुदास ने छेड़छाड़ की। घटना के दो दिन बाद मामला थाने पहुंचा। महिला की शिकायत पर मनीष और प्रभुदास के खिलाफ छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज िकया गया है। 

घर में मृत मिला व्यक्ति
शांति नगर निवासी समीर खान (45) नामक व्यक्ति शुक्रवार को रात दस बजे घर में मृत पाया गया। मृत्यु का कारण अज्ञात है। दिल का दौरा पड़ने से समीर की मौत होने का कयास लगाया जा रहा है। घटना को लेकर संदेह है। शांति नगर थाने में अब्दुल जमील खान की शिकायत पर आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज िकया गया है। जांच जारी है। 

पांचपावली क्षेत्र के घर में बेहोश मिले युवक की मौत
पांचपावली इलाके में एक 35 वर्षीय युवक घर में बेहोश मिला। मेयो अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।  पुलिस के अनुसार विक्रम निरंजन मंडल (35) गत 7 सितंबर को सुबह करीब 10.30 बजे घर में बेहोश पाया गया था। उसे मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 17-18 सितंबर की दरमियानी रात करीब 2.50 बजे विक्रम मंडल की मौत हो गई। पांचपावली थाने में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांधीसागर तालाब में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला
गांधीसागर तालाब में एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार गत 17 सितंबर को दोपहर करीब 1.30 बजे गांधीसागर तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलने पर गणेशपेठ पुलिस घटनास्थल पर पहंुची। गोताखोर जगदीश खरे की मदद से शव काे बाहर  निकाला गया। गणेशपेठ थाने की महिला सहायक पुलिस निरीक्षक वडस्कर ने फिलहाल आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  


 

Tags:    

Similar News