टोल प्लाजा पर "कैश लेन' बंद, बिना "फास्टैग' नहीं कर पाएंगे यात्रा

टोल प्लाजा पर "कैश लेन' बंद, बिना "फास्टैग' नहीं कर पाएंगे यात्रा

Anita Peddulwar
Update: 2021-02-15 04:22 GMT
टोल प्लाजा पर "कैश लेन' बंद, बिना "फास्टैग' नहीं कर पाएंगे यात्रा

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  नागपुर रीजन में नेशनल हाइवे के टोल प्लाजा पर अब बिना "फास्टैग" के यात्रा नहीं कर पाएंगे। सड़क व परिवहन मंत्रालय ने इसे पूरी तरह लागू कर दिया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया नागपुर के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अभिजीत जिचकार ने बताया कि बिना "फास्टैग" के लोग टोल क्रॉस नहीं कर पाएंगे। यह 15 फरवरी से पूरी तरह अनिवार्य होगा। अब तक छूट के रूप में "फास्टैग" के साथ "कैश लेन" भी शुरू थी। अब सभी "कैश लेन" बंद हो जाएगी। यदि "फास्टैग" नहीं होगा, तो टोल पर ही इसकी व्यवस्था की गई है। वाहन चालक व मालिक टोल प्लाजा से ही "फास्टैग" खरीद सकेंगे। इसके साथ ही वाहन शोरूम से भी इसे लिया जा सकेगा। बैंकों में भी यह उपलब्ध होगा। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा- "फास्टैग" के लिए अवधि नहीं बढ़ेगी
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितीन गडकरी ने कहा कि टोल नाकों पर वाहनों की भीड़ खत्म करने व महामार्गों पर सुचारु यातायात के लिए "फास्टैग" प्रणाली अनिवार्य की गई है। इस प्रणाली को अपनाने की अवधि अब और नहीं बढ़ाई जाएगी। इससे पहले "फास्टैग" के लिए 2-3 बार अवधि बढ़ाई गई। 80-90 प्रतिशत प्रयाेग सफल रहा। 10 प्रतिशत वाहनधारक ही यह प्रणाली नहीं अपना पाए हैं। सभी टोल नाके व अन्य स्थानों पर "फास्टैग" है। 
 

Tags:    

Similar News