सीबीआई दिल्ली की टीम नागपुर जलगांव होते हुए दिल्ली लौटी

पोर्न फिल्म मामला सीबीआई दिल्ली की टीम नागपुर जलगांव होते हुए दिल्ली लौटी

Anita Peddulwar
Update: 2021-11-27 12:07 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, नागपुर। बच्चों पर पोर्न फिल्में बनाने के मामले की जांच के लिए सीबीआई दिल्ली की टीम हाल ही में नागपुर होकर जलगांव पहुंची आैर जांच-पड़ताल करने के बाद दिल्ली लौट गई। दिल्ली में दर्ज इस मामले के तार महाराष्ट्र समेत देश भर में फैले हैं। झोपड़पट्टियों में रहनेवाले बच्चों पर फोकस करके पोर्न फिल्म बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। 

हैरत यह है कि जलगांव सीबीआई नागपुर के कार्यक्षेत्र में आता है, पर सीबीआई दिल्ली के अधिकारियोें ने इस बारे में कोई जानकारी सीबीआई नागपुर से साझा नहीं की। सूत्रों के अनुसार, चाइल्ड पोर्न फिल्मों को लेकर सीबीआई दिल्ली की टीम जांच कार्य के लिए  नागपुर में भी आ सकती है। पोर्न फिल्में नागपुर में बनने के आरोप अक्सर लगते रहते हैं। पोर्न फिल्म से जुड़े गोरखधंधे में बॉलीवुड की भी लिप्तता पाई गई है, लेकिन चाइल्ड (बच्चे) पोर्न फिल्में बनाने में किसकी लिप्तता है, इस बारे में कोई खुलासा अभी तक नहीं हाे सका है। पूरे मामले को टॉप सीक्रेट रखा जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी मामले पर नजर रखे हुए हैं। 

एनसीआरबी की रिपोर्ट से मचा हड़कंप
चाइल्ड पोर्न फिल्में नागपुर में बनने की सूचना नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने महाराष्ट्र पुलिस के साइबर सेल को दी है। इसके बाद हड़कंप मच गया है।  पोर्न फिल्में जरीपटका, गणेशपेठ, नंदनवन व सक्करदरा में बनाए जाने के आरोप लगाए गए थे। मुंबई साइबर सेल ने भी इस संबंध में नागपुर पुलिस को अलर्ट भी किया था। गरीब बच्चों के साथ ही गुमशुदा बच्चों का इसमें इस्तेमाल करने के दावे किए गए थे। नागपुर पुलिस का साइबर सेल इन मामलों पर निरंतर नजर रखने का दावा करता है।
 

Tags:    

Similar News