चंद्रपुर : विकलांग के साथ दुराचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

मामला दर्ज चंद्रपुर : विकलांग के साथ दुराचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Bhaskar Hindi
Update: 2022-10-03 09:37 GMT
चंद्रपुर : विकलांग के साथ दुराचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, घुग्घुस(चंद्रपुर)। अमराई वार्ड क्रमांक 1 में एक आरोपी ने विकलांग लड़की के साथ दुराचार किया।  घटना की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज होेने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।  जानकारी के अनुसार  आरोपी विकास चटकी अपने पड़ोस में रहने वाली विकलांग लड़की के घर  रात 10 बजे गया ओर उसके साथ दुराचार किया। इसकी जानकारी नागरिकों को मिलने पर नागरिकों ने इसकी शिकायत पुलिस थाना में दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी विकास के खिलाफ धारा 354 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया , न्यायाधीश ने उसे न्यायालयीन कस्टडी में भेज दिया। बताया गया कि आरोपी विकास चटकी पर इसके पूर्व कई अपराध दर्ज हैं। मामले की जांच पुलिस निरीक्षक बबन पुसाटे के नेतृत्व में चल रही है। 
 

Tags:    

Similar News