नागपुर में बदल रहा मौसम का मिजाज, दिन गर्म, शाम सुहानी 

नागपुर में बदल रहा मौसम का मिजाज, दिन गर्म, शाम सुहानी 

Anita Peddulwar
Update: 2021-05-04 04:33 GMT
नागपुर में बदल रहा मौसम का मिजाज, दिन गर्म, शाम सुहानी 

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  नागपुर में मौसम का मिजाज फिर  बदलने लगा है। दिन में गर्मी से परेशान शहरवासियों को सोमवार शाम राहत मिली। शाम 4 बजे के बाद आंधी के साथ हुई बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया। अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को आसमान साफ रहेगा आैर पारा चढ़ने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी मध्यप्रदेश से मराठवाड़ा तक बनी द्रोणिका के कारण नमी बनी हुई है। ऊपर से पूर्वी हवा मौसम को ठंडा कर रही है।  

अनुमान : मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार व बुधवार को आसमान साफ रहेगा। गर्मी का ज्यादा एहसास हो सकता है, लेकिन गुरुवार को राहत की बूंदाबांदी होने की उम्मीद है। 
 

Tags:    

Similar News