3000 किलो खिचड़ी बनाकर शेफ विष्णु मनोहर ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, गडकरी बोले- शहर के लिए गर्व की बात

3000 किलो खिचड़ी बनाकर शेफ विष्णु मनोहर ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, गडकरी बोले- शहर के लिए गर्व की बात

Anita Peddulwar
Update: 2018-10-14 10:22 GMT
3000 किलो खिचड़ी बनाकर शेफ विष्णु मनोहर ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, गडकरी बोले- शहर के लिए गर्व की बात

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जैसे ही केन्द्रीय मंत्री ने खिचड़ी का स्वाद चखा उनके मुंह से वाह शब्द निकला,साथ ही उन्होंने शेफ विष्णु मनोहर को 3000 किलो की खिचड़ी बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए बधाई दी और कहा की शहरवासियों के लिए गर्व की बात है। शेफ विष्णु मनोहर द्वारा 3000 किलो की खिचड़ी का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का कार्यक्रम चिटणीस पार्क में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि की भूमिका में पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले उपस्थित थे। उन्होंने विष्णु मनोहर को वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान शहर के सी पी भी विशेष रूप से उपस्थित थे। साथ ही शहर के सभी गणमान्य नागरिक आयोजन के दौरान उपस्थित थे।

इन साम्रगियो का किया गया उपयोग

3000 किग्रा की खिचड़ी 1000 किग्रा दाल-चावल, 500 किग्रा सब्जियां, 100 किग्रा घी, 50 किग्रा मसाले इत्यादि सामग्री से बनाई गई। कोल्हापुर से मंगाई गई कढाई में 3128 किग्रा खिचड़ी बनने की क्षमता है। खिचड़ी को चलाने के लिए जो चमचा तैयार किया गया है, उसकी लंबाई 11 फीट और चौड़ाई 20 इंच है। खिचड़ी का निर्माण शेफ विष्णु मनोहर द्वारा अकेले ही किया गया। खिचड़ी बनाने के लिए 3 ट्रैक्टर जलाऊ लकड़ी का इस्तेमाल किया गया । साथ ही खिचड़ी में लगभग 2000 लीटर मिनरल वॉटर यूज किया गया। विशेष आयोजन के लिए शहर के 15 स्कूलों के बच्चों के साथ  ही शहर के विभिन्न अनाथाश्रम तथा वृद्धाश्रमों  से आए लोगों ने  खिचड़ी का स्वाद लिया।  

दोपहर में ही समाप्त हो गई खिचड़ी

10 बजे कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने किया। इसके उपरांत गणपति,साई बाबा और अन्नपूर्णा मां को खिचड़ी का भोग लगाया। 10 बजे से खिचड़ी वितरण की शुरूआत की गई और 1 बजे तक पूरी खिचड़ी समाप्त हो गई। कार्यक्रम के दौरान मैत्री परिवार संस्था के अध्यक्ष संजय भेंडे, उपाध्यक्ष विजय शाहाकार, गड़चिरोली जिला मैत्री परिवार के निरंजन वासेकर, विजय जथे, मिलिंद देशकर, राजीव जायसवाल, निंरजन वासेकर, साईं भक्त परिवार के अश्विन ढोमणे मौजूद थे। विशेष कड़ाही का निर्माण कोल्हापुर के इंजीनियर नीलेश पै के मार्गदर्शन में किया गया है। 

Similar News