पूर्व सांसद और बीजेपी जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह बुंदेला का निधन

पूर्व सांसद और बीजेपी जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह बुंदेला का निधन

Bhaskar Hindi
Update: 2019-02-03 12:39 GMT
पूर्व सांसद और बीजेपी जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह बुंदेला का निधन

डिजिटल डेस्क, छतरपुर। पूर्व सांसद और बीजेपी जिला अध्यक्ष जितेंद्रसिंह बुंदेला का निधन हो गया। दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वे काफी समय से अस्वस्थ्य थे। बुंदेला 60 वर्ष के थे। छतरपुर के भाजपा जिला अध्यक्ष की मौत की खबर से छतरपुर सहित भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।

जितेंद्रसिंह बुंदेला करीब एक वर्ष से लिवर डैमेज की समस्या से जूझ रहे थे। उनका इलाज दिल्ली के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। सूत्रों के अनुसार बुंदेला के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर छतरपुर लाया जा रहा है। जहां सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

जितेंद्रसिंह बुंदेला 2003 से 2008 तक बिजावर क्षेत्र से विधायक रहे। 2009 में खजुराहो सीट से सांसद चुने गए। बुंदेला का जन्म सतना जिले में 22 सितंबर 1958 को हुआ था। वर्तमान में जितेंद्रसिंह बुंदेला प्रदेश संयोजक, प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना प्रकोष्ठ मप्र भोपाल और छतरपुर के बीजेपी जिला अध्यक्ष के पद पर थे। 
 

Similar News