भारत जोड़ो यात्रा में मप्र जाएगी ‘छत्तीसगढ़ सरकार’

रायपुर भारत जोड़ो यात्रा में मप्र जाएगी ‘छत्तीसगढ़ सरकार’

Sanjana Namdev
Update: 2022-11-20 10:11 GMT
भारत जोड़ो यात्रा में मप्र जाएगी ‘छत्तीसगढ़ सरकार’

डिजिटल डेस्क, रायपुर। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के मार्ग में छत्तीसगढ़ शामिल नहीं है लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित छग सरकार के सभी प्रमुख राजनीतिक चेहरे इसमें शामिल होंगे। यात्रा से इनका जुड़ाव 26 से 28 नवंबर के बीच मप्र के मालवा-निमाड़ में होगा। छग कांग्रेस ने इस यात्रा में शामिल होने के लिए 250 नेताओं का नाम केंद्रीय कार्यालय को भेजा है। इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनके मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, नेताओं के नाम शामिल है।ं गौरतलब है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 23 नवम्बर को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने बताया, प्रदेश कांग्रेस की ओर से 250 यात्री 25 नवम्बर को मध्य प्रदेश के लिए रवाना होंगे। वहां 26 से 28 नवम्बर तक सभी राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा होंगे। छत्तीसगढ़ के यात्री मप्र के खरगोन जिले के खेरदा गांव से इस पदयात्रा से जुड़ेंगे और 28 को इंदौर के राजबाड़ा में होने वाली जनसभा के बाद वापस लौट आएंगे।

Tags:    

Similar News