रसोइयों से खफा मंत्री लखमा बोले - मांगें पूरी नहीं करेंगे, दूसरी भर्ती कर लेंगे

छत्तीसगढ़ रसोइयों से खफा मंत्री लखमा बोले - मांगें पूरी नहीं करेंगे, दूसरी भर्ती कर लेंगे

Manuj Bhardwaj
Update: 2022-09-29 12:40 GMT
रसोइयों से खफा मंत्री लखमा बोले - मांगें पूरी नहीं करेंगे, दूसरी भर्ती कर लेंगे

डिजिटल डेस्क, रायपुर। आबाकरी मंत्री कवासी लखमा द्वारा रसोइयों की बिना सुने उन्हें लौटा देने और मानदेश् बढ़ाने आदि की मांगें पूरी करने से इंकार करने का मामला गरमा गया है। भाजपा ने मंत्री लखमा के आचरण और व्यवहार को मुद्दा बनाते हुए भूपेश बघेल सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। मामला बस्तर का है, जहां पहुंचे मंत्री लखमा से रसोईया संघ के सदस्य मिले और उनसे मानदेय बढ़ाने आदि की उनकी मांगें पूरी करने की गुहार लगाई। बताया जाता है कि लखमा ने संघ के सदस्यों से उनकी चल रही हड़ताल के खत्म होने के बारे में पूछा। इस पर संघ के सदस्यों ने कहा, ‘कर रहे हैं’। इस पर मंत्री लखमा नं नाराजगी जताते हुए कहा, ‘मांग पूरी नहीं करेंगे। दूसरी भर्ती करेेंंगे’। बताया जाता है कि, मंत्री का जवाब सुनने के बाद संघ के सदस्य गुहार लगाते रहे लेकिन उन्होंने नहीं सुनी और गाड़ी में बेठ कर निकल गए।

भाजपा ने सरकार को घेरा

बस्तर संभाग में हुए इसघटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही भाजपा मैदान में आ गई और उसने मंत्री लखमा के बहाने भूपेश बघेल सरकार को घेरना शुरू कर दिया। भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने कह, ‘अपनी मांगों को लेकर मंत्री लखमा को आवेदन देने गए कर्मचारियों के साथ जिस तरह का बर्ताव हुआ है यह सही नहीं है। भाजपा इसका विरोध करती है।’ भाजपा नेता ने कहा कि, सरकार बनने से पहले कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कई वादे छत्तीसगढ़ की जनता से किए थे। लेकिन, अब वे उन वादों को पूरा नहीं कर पा रहे। जब लोग उनसे मांग पूरी करने कहते हैं तो सरकार के लोग बौखला जाते हैं। कवासी लखमा एक बड़ा उदाहरण हैं। 

Tags:    

Similar News