महाजनादेश यात्रा का भव्य स्वागत : सीएम ने कहा - संतरानगरी को बनाया अंतरराष्ट्रीय शहर

महाजनादेश यात्रा का भव्य स्वागत : सीएम ने कहा - संतरानगरी को बनाया अंतरराष्ट्रीय शहर

Bhaskar Hindi
Update: 2019-08-02 14:48 GMT
महाजनादेश यात्रा का भव्य स्वागत : सीएम ने कहा - संतरानगरी को बनाया अंतरराष्ट्रीय शहर

डिजिटल डेस्क, नागपुर। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने महाजनादेश यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि संतरानगरी को अंतरराष्ट्रीय शहर बनाने के लिए मेट्रो से लेकर गरीब जनता के लिए मालिकी हक के पट्टे बांटने का काम किया है। 5 सालों में समाज के हर वर्ग के लिए काम किया है। अब आर्शीवाद लेने आया हूं, बताओ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुझे आशीर्वाद दोगे। इसके जवाब में महाजनादेश यात्रा का स्वागत करने आई जनता ने कहा हां। शुक्रवार को महाजनादेश यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री फडणवीस रथ पर सवार होकर निकले। वर्धा रोड से शहरभर में आरंभ होकर शहर में विभिन्न जगहों से होते हुए वह फेटरी पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह मुख्यमंत्री फडणवीस का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं का रथ से ही अभिवादन स्वीकार करते हुए संबोधित किया। यात्रा के दौरान कुछ जगह मंच भी बनाए गए थे। ऐसा ही एक मंच अजनी चौक पर बना हुआ था जहां मुख्यमंत्री पहुंचते ही कार्यक्रम का संचालन चालू हो गया। तभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करने के बाद मुख्यमंत्री ने अपना संबोधन चालू कर दिया। जैसे ही यह बात मंच से संचालन कर रहे कार्यकर्ता के ध्यान में आई तो उन्होंने अपना संचालन रोक िदया। रथ पर मुख्यमंत्री फडणवीस के अलावा पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, विधायक सुधाकर कोहले उपस्थित थे। वहीं रैली में भाजपा शहराध्यक्ष प्रवीण दटके, महामंत्री संदीप जोशी सहित कई वरिष्ठनेता शामिल थे

बारिश के मौसम में डटे रहे कार्यकर्ता

दोपहर 2 बजे से महाजनादेश यात्रा आरंभ होने वाली थी इसके लिए पहले ही कार्यकर्ता जमा हो गए थे। इसके पहले ही जोरदार बारिश चालू हो गई। इसके बाद भी कार्यकर्ताओं का उत्साह ठंडा नहीं हुआ। हालांकि शहर से यात्रा प्रारंभ होने के दौरान बारिश थम गई जिससे लोगों को राहत मिल गई। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के स्वागत के िलए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। यात्रा में सबसे सबसे आगे मोटर साइकिल पर कार्यकर्ता चल रहे थे, उसके बाद मुख्यमंत्री का रथ था और उसके पीछे चार पहिया वाहनों का काफिला था।

बुटीबोरी को 3 हजार करोड़ दिए

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि बुटीबाेरी परिसर के विकास के िलए सरकार ने 3 हजार करोड़ की निधि दी। केन्द्रीयमंत्री नितीन गडकरी, पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले और मेरे माध्यम से नागपुर जिले को पिछले 5 सालों में खूब निधि मिली है। बुटीबोरी नगर परिषद को भी जनता ने हमे दिया है। अगले 2 सालों में बुटीबोरी परिसर का चेहरा हम बदल देंगे। बुटीबोरी में महाजनादेश यात्रा का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया गया। यहां पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, विधायक समीर मेघे, अनिल सोले, सुधीर पारवे, गिरीश व्यास, मल्लिकार्जुन रेड्डी, सुजीतसिंह ठाकुर, पंकज भोयर, पूर्व सांसद दत्ता मेघे, रमेश मानकर, अरविंद गजभिये, न.प.अध्यक्ष बबलू गौतम, जि.प. सदस्य रुपराव शिंगणे, वंदना पाल, विकास तोतडे, धनराज आष्टनकर, आकाश वानखेडे, अंबादास उके आदि उपस्थित थे

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Tags:    

Similar News