सावन महोत्सव के प्रतीक चिन्ह का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

सावन महोत्सव के प्रतीक चिन्ह का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

Tejinder Singh
Update: 2018-08-05 10:23 GMT
सावन महोत्सव के प्रतीक चिन्ह का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अभियान संस्था द्वारा 17 जगहों पर आयोजित होने वाले सावन महोत्सव के प्रतीक चिन्ह (लोगो) का विमोचन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया। मंत्रालय में हुए विमोचन कार्यक्रम के दौरान मुंबई भाजपा के महामंत्री व महोत्सव के संयोजक अमरजीत मिश्र और सभी 17 आयोजक भी मौजूद थे। सावन महोत्सव के तहत विभिन्न जगहों पर कजरी का आयोजन किया जाएगा।

मिश्र के मुताबिक प्रतीक चिन्ह के जरिए लोक संस्कृति मेव लोक कल्याणं संभव: अर्थात लोक संस्कृति से ही लोक कल्याण संभव है का संदेश देने की कोशिश की गई है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए साथ दे रहे सभी आयोजकों को धन्यवाद दिया। वहीं मुख्यमंत्री फडणवीस भी समारोह की सफलता के लिए सभी को शुभकामनाएं दीं।

बता दें कि पिछले 14 सालों से एक पखवाडे के लिए मुंबई में कजरी महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस बार महानगर में आयोजित कजरी महोत्सव इसलिए भी खास हैं क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार ने भी इस साल आयोजित हो रहे कजरी महोत्सव में सक्रिय सहयोग दे रही है। केंद्र सरकार के एक भारत श्रेष्ठ भारत उपक्रम के तहत उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र सरकारों के बीच सांस्कृतिक आदान प्रदान का अनुबंध के तहत ऐसा किया जा रहा है। 

Similar News