MP: मध्य प्रदेश में विभागों का बंटवारा! जानिए किसको मिला कौन-सा विभाग?

MP: मध्य प्रदेश में विभागों का बंटवारा! जानिए किसको मिला कौन-सा विभाग?

Bhaskar Hindi
Update: 2020-07-12 15:44 GMT
MP: मध्य प्रदेश में विभागों का बंटवारा! जानिए किसको मिला कौन-सा विभाग?

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मंत्रीमंडल विस्तार के बाद आखिरकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को विभागों का बंटवारा कर दिया। हालांकि आधिकारिक तौर पर ये जानकारी अभी नहीं दी गई है। न्यूज 18 मध्यप्रदेश ने विभागों के बंटवारे की लिस्ट को टेलीकास्ट किया है। मध्यप्रदेश में मंत्रियों के विभाग वितरण में हो रही देरी के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को एक बयान में कहा था कि विभागों का वितरण रविवार को किया जाएगा। सीएम शिवराज शनिवार को ग्वालियर के दौरे पर कोरोना संक्रमण की समीक्षा के लिए पहुंचे थे। संवाददाताओं से चर्चा के दौरान चौहान से जब मंत्रियों के विभागों के वितरण में हो रही देरी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था कि यह मेरा काम है। अच्छा, आज ग्वालियर में कह रहा हूं, कह दूं कल कर दूंगा।

किसे मिला कौन-सा विभाग?

मंत्री विभाग

नरोत्तम मिश्रा

गृह और संसदीय कार्य विभाग

गोपाल भार्गव 

पीडब्ल्यूडी विभाग

जगदीश देवड़ा

वित्त मंत्री

बिसाहूलाल सिंह

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग

यशोधरा राजे सिंधिया

खेल मंत्री

भूपेंद्र सिंह

नगरीय प्रशासन विभाग

एदल सिंह कंषाना

पीएचई विभाग

तुलसी सिलावट

जल संसाधन विभाग

गोविंद सिंह राजपूत 

परिवहन विभाग

विश्वास सारंग

चिकित्सा शिक्षा विभाग

इमरती देवी 

महिला एवं बाल विकास मंत्री

महेंद्र सिंह सिसोदिया 

स्वास्थ्य मंत्री

ओमप्रकाश सकलेचा 

सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग

अरविंद भदौरिया 

सहकारिता विभाग

मोहन यादव 

उच्च शिक्षा विभाग

राजवर्धन सिंह 

उद्योग

 

Tags:    

Similar News