सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया "दादाभाई नौरोजी" को नमन, कहा- स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण योगदान रहा

Dadabhai Naoroji Jayanti 2021 सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया "दादाभाई नौरोजी" को नमन, कहा- स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण योगदान रहा

Bhaskar Hindi
Update: 2021-09-04 11:49 GMT
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया "दादाभाई नौरोजी" को नमन, कहा- स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण योगदान रहा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘द ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से विख्यात दादाभाई नौरोजी की जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री नौरोजी की जयंती पर निवास पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और कहा कि, श्री नौरोजी का भारत की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण योगदान रहा।

उन्होंने कहा कि श्री नौरोजी भारत में राजनीतिक और सामाजिक नेतृत्व के संस्थापकों की श्रेणी में आते हैं। उन्होंने औपनिवेशिक प्रशासन की बुराइयों को पकड़ा। वे एक बुद्धिजीवी, शिक्षाविद, अर्थशास्त्री, कट्टर राष्ट्रवादी, समाज सुधारक और शिक्षक थे। उन्होंने बताया कि दादाभाई नोरोजी ने रॉयल एशियाटिक सोसाइटी ऑफ बॉम्बे और लंदन में ईस्ट इंडियन एसोसिएशन जैसे कई संगठनों की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे ब्रिटिश संसद के सदस्य बनने वाले पहले भारतीय थे। उन्होंने यूनाइटेड किंगडम, हाउस ऑफ कॉमन्स में लिबरल पार्टी के सदस्य के रूप में संसद सदस्य की जिम्मेदारी निभाई। उनका निधन 30 जून, 1917 को हुआ। 

( वार्ता )

Tags:    

Similar News