विरोध से घबराई चीनी Mobile कंपनियां, कर्मचारियों की Uniform पर लगाई रोक

विरोध से घबराई चीनी Mobile कंपनियां, कर्मचारियों की Uniform पर लगाई रोक

Bhaskar Hindi
Update: 2017-07-22 13:22 GMT
विरोध से घबराई चीनी Mobile कंपनियां, कर्मचारियों की Uniform पर लगाई रोक

डिजिटल डेस्क, इंदौर। डोकलाम विवाद के बाद शुरू हुए चीन के विरोध से शहर में काम कर रही चीनी Mobile कंपनियां VIVO और OPPO भी घबरा गई हैं। हाल ही में जबलपुर में हुई चीनी कंपनियों के शो रूम में तोड़फोड़ के बाद इंदौर में दोनों मोबाइल कंपनियों ने अपने BRAND के प्रचार की गतिविधियां बंद कर दी हैं। साथ ही कर्मचारियों के यूनिफॉर्म (T SHIRT) पहनने पर भी रोक लगा दी है। निर्धारित रंगों की इन T SHIRT पर Company का नाम लिखा होता है।

कर्मचारियों से सप्ताहभर तक सादी Dress में ड्यूटी पर आने को कहा गया है। कंपनियों ने Sales और Marketing वाले कर्मचारियों को Badge और Identity card लगाने से भी मना कर दिया है। ये आदेश जेल रोड के Mobile Market से लेकर company के Exclusive Showrooms और तमाम काउंटरों पर लागू कर दिया गया है।

Similar News