नागपुर में छंटे बादल, बारिश थमने के बाद धूप निकली

नागपुर में छंटे बादल, बारिश थमने के बाद धूप निकली

Anita Peddulwar
Update: 2021-07-22 06:24 GMT
नागपुर में छंटे बादल, बारिश थमने के बाद धूप निकली

डिजिटल डेस्क, नागपुर। बारिश थमते ही गुरुवार की सुबह नागपुर में धूप निकल आई है।  बुधवार को सुबह से बारिश का दौर चलता रहा। बीच-बीच में बारिश रुकी, लेकिन कुछ ही देर के लिए। हालांकि तेज बारिश नहीं होने के कारण कहीं पर जलभराव और अन्य घटनाएं नहीं हुईं। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को 2.9 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी है। बुधवार को जिले में अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सिर्फ 2.4 डिग्री का अंतर रहा। बारिश के कारण आर्द्रता 100 प्रतिशत रही। गुरुवार के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।  

फसलों को संजीवनी
कपास, साेयाबीन व तुअर की फसल को लेकर चिंतित किसानों को राहत मिली है। बुधवार को हुई बारिश से नई उम्मीद बढ़ी है। माना जा रहा है कि फसलों का संजीवनी मिलेगी। खरीफ फसल की 85% रोपाई हो चुकी है, लेकिन पर्याप्त बारिश नहीं होने से फसल को लेकर चिंता था। भरपूर बारिश होने से फसल बढ़ेगी। कृषि विभाग ने जिले में खरीफ की 4.75 लाख हेक्टेयर फसल का नियोजन किया है। लगभग 4 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुआई व रोपाई हो गई है। पानी की कमी के कारण फसल प्रभावित होने लगी थी।

इस वर्ष खरीफ की नियोजित  2.13 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में कपास की फसल है। पिछले वर्ष कपास की बुआई 2.12 लाख हेक्टेयर में थी। उड़द की नियोजित 600 हेक्टेयर की तुलना में केवल 289 हेक्टेयर बुआई की गई है। धान की रोपाई के लिए भी राहत की खबर है। जिले में मौदा, कामठी, रामटेक, भिवापुर, कुही, पारसिवनी तहसील में धान की फसल अधिक होती है। 
 

Tags:    

Similar News