दिल्ली में पांचवी बार बढ़ा लॉकडाउन CM केजरीवाल ने कहा- केस कम हुए तो करेंगे अनलॉक

दिल्ली में पांचवी बार बढ़ा लॉकडाउन CM केजरीवाल ने कहा- केस कम हुए तो करेंगे अनलॉक

Bhaskar Hindi
Update: 2021-05-23 10:27 GMT
दिल्ली में पांचवी बार बढ़ा लॉकडाउन CM केजरीवाल ने कहा- केस कम हुए तो करेंगे अनलॉक

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली।कोरोनावायरस संक्रमण के बीच दिल्ली में एक बार फिर लॉकडाउन की समय-सीमा बढ़ा दी गई है। दिल्लीवासियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, लॉकडाउन 24 मई को खुलना था, लेकिन एहतियात के लिए सरकार ने इसे एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया। 

केजरीवाल ने कहा कि राज्य में संक्रमण दर और नए मामलों में कमी आई है, लेकिन एहतियात के लिए हम लॉकडाउन को बढ़ा रहे हैं। अगर इस हफ्ते भी मामले कम रहे तो अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। फिलहाल 31 मई तक दिल्ली बंद रहेगी। बता दें कि अब तक दिल्ली में पांच बार लॉकडाउन बढ़ाया गया है। इससे पहले 19 अप्रैल को पहला लॉकडाउन लगाया गया था। अब लॉकडाउन 31 मई की सुबह 5 बजे तक रहेगा। 

केजरीवाल ने कहा कि यह संभावना है कि अगर ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग जाए तो तीसरी लहर का खतरा कम हो जाएगा। हम जल्दी से जल्दी वैक्सीनेशन लगवाने की कोशिश कर रहे है। वैक्सीन को लेकर घरेलू और विदेशी कंपनियों से बातचीत की जा रही है। हम अपने बजट में कटौती करने के लिए तैयार हैं।

उन्होंगे आगे कहा कि दिल्ली को एक साथ अनलॉक नहीं किया जाएगा। धीरे-धीरे चीजें खोली जाएंगी। केजरीवाल ने कहा कि देश में जब दूसरी लहर आई थी तब सबसे पहले लॉकडाउन दिल्ली में लगाया गया था जिसके कारण कोरोना की वेव कमजोर हो गई। अब ऐसा लग रहा है कि हम इस समस्या पर काबू पा सकते है।

बता दें कि दिल्ली में लॉकडाउन के दौरान मेट्रो सेवा बंद रहेगी। सर्वाजनिक स्थलो और हॉल में शादी समारोह पर पूर्ण रुप से पाबंदी रहेगी। सिर्फ़ घरों में और कोर्ट में शादियां हो सकती है, उसमें भी 20 लोगों को इज़ाज़त है। दिल्ली पुलिस सड़कों पर निकलने वाले लोगों के बीच कोविड प्रोटोकॉल का पालन करवाएगी। कानून का उल्लघंन करने वालों पर आपदा प्रबंधन के तहत मामला दर्ज होगा।

दिल्ली में संक्रमण रेट
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में संक्रमण रेट गिरता जा रहा है। कोरोना का कहर कमजोर होता नजर आ रहा है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण का रेट 2.5 से नीचे चला गया है। पिछले 24 घंटे में सिर्फ़ 1600 मामले दर्ज किए गए है।


 

 

 


 

Tags:    

Similar News