गणेश उत्सव के आयोजन में कोई अड़चन नहीं आने दी जाएगी : मुख्यमंत्री फडणवीस 

गणेश उत्सव के आयोजन में कोई अड़चन नहीं आने दी जाएगी : मुख्यमंत्री फडणवीस 

Bhaskar Hindi
Update: 2018-08-19 18:46 GMT
गणेश उत्सव के आयोजन में कोई अड़चन नहीं आने दी जाएगी : मुख्यमंत्री फडणवीस 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) को भरोसा दिलाया है कि गणेश उत्सव मनाने में किसी तरह की कानूनी अड़चन नहीं आने दी जाएगी। इस बारे में राज्य सरकार खयाल रखेगी। उन्होंने गणेश उत्सव को उत्साह पूर्वक मनाने को कहा।

रविवार को मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री से वर्षा में मुलाकात की। मनसे के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से कहा कि मुंबई महानगर पालिका में शिवसेना की सत्ता होने के बावजूद गणेश उत्सव मंडलों को गिरगांव में गणेशोत्सव के लिए मंडप बनाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। मनपा प्रशासन की तरफ से गणेश मंडलों के कार्यकर्ताओं को बेवजह परेशान किया जा रहा है। इस दौरान गणेश मंडलों के प्रतिनिधियों ने गणेश उत्सव के आयोजन को लेकर विभिन्न समस्याओं को रखा। इस पर मुख्यमंत्री ने मनपा आयुक्त अजोय मेहता से फोन पर बात की। उन्होंने मेहता को गणेश उत्सव मंडलों के मंडप के बारे में उचित निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने मनसे के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि गणेश उत्सव मंडलों को त्यौहार के आयोजन से जुड़ी कोई मुश्किल नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोग गणेश उत्सव बड़े उत्साह पूर्वक मनाइए। गणेश उत्सव मंडलों को कोई कानूनी अड़चन नहीं होगी। इस संबंध में प्रदेश सरकार ध्यान रखेगी।

इससे पहले बीते दिनों गिरगांव के गणेश उत्सव मंडल के प्रतिनिधियों ने मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे से भी मुलाकात की थी। उस समय राज ने कहा था कि आप बिना किसी के डरे गणेश मंडल बनाने का काम शुरू कीजिए। गणेश उत्सव के आयोजन में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी।

Similar News