मौसम परिवर्तन से चल रही ठंडी हवा , और गिरेगा तापमान

मौसम परिवर्तन से चल रही ठंडी हवा , और गिरेगा तापमान

Anita Peddulwar
Update: 2021-01-14 10:12 GMT
मौसम परिवर्तन से चल रही ठंडी हवा , और गिरेगा तापमान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर में त्योहार की रौनक नजर आने लगी है। लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और बीहू त्योहारों से उत्साह बना हुआ है। इस उत्साह को मौसम ने और बढ़ा दिया है। गुरुवार की सुबह से ही ठंडी हवा चल रही है। धूप के बावजूद हवा के चलते ठंड महसूस हो रही है।  मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात ठंडी हवाएं चलती रहीं। इससे मंगलवार की तुलना में  बुधवार को न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट आई। अगले 48 घंटे में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावनाएं हैं।  

न्यूनतम तापमान 15.0 रहा
पिछले दो दिनों से हवाएं बदल गई है। अब हवाएं उत्तर-पश्चिमी चल रही हैं। उत्तर में पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं से मौसम शुष्क हो गया है साथ ही न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। बुधवार को नागपुर विभाग का अधिकतम तापमान 29.4 और न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम रहेगा शुष्क : मौसम वैज्ञानिक एम.एल. साहू द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अगले 3-4 दिन मौसम शुष्क रहेगा। इसके साथ ही उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। इसका अर्थ है कि ठंड बढ़ सकती है। इससे विजिबिलिटी पर कोई खास असर नहीं होगा। बीच-बीच में बादल आ सकते हैं।

विदर्भ में गोंदिया सबसे ठंडा
बुधवार को विदर्भ में सबसे ठंडा गोंदिया रहा। मंगलवार की तुलना में बुधवार को गोंदिया के न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट आई है। इसके बाद दूसरे नंबर पर नागपुर रहा।

Tags:    

Similar News