बारिश से मौसम में ठंडक, 4 दिन में 6.5 डिग्री गिरा तापमान

बारिश से मौसम में ठंडक, 4 दिन में 6.5 डिग्री गिरा तापमान

Anita Peddulwar
Update: 2021-02-19 04:20 GMT
बारिश से मौसम में ठंडक, 4 दिन में 6.5 डिग्री गिरा तापमान

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  शुक्रवार की सुबह भी बारिश होने से मौसम में ठंडक घुल आई है। लगातार तीन दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश से तापमान में भारी कमी आई है। चार दिन में अधिकतम तापमान में 6.5 डिग्री की कमी आ गई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को जिले में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।  मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को 1.9 एमएम बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार से हवा की दिशा पूर्वी से बदलकर उत्तर-पूर्वी हो जाएगी आैर इसी के साथ तापमान में थोड़ी-थोड़ी बढ़ोतरी होगी। प्रादेशिक मौसम विभाग के उपमहानिदेशक एम. एल. साहू के अनुसार गुरुवार को दोपहर में हवा की रफ्तार प्रति घंटा 20 से 26 किमी रही। हालांकि शाम होते-होते यह रफ्तार 5 किमी प्रति घंटा पर आ गई।

कामठी तहसील के ग्रामीण क्षेत्र तथा शहर में दोपहर 2 से 3 बजे के बीच बेमौसम बारिश हुई। किसानों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ गांवों में ओले भी गिरे। खेतों में खड़ी गेहूं और चने की फसल के नुकसान की आशंका है। तहसील के केम, चिखली, सावली, परसाड, आडका, टेमसना आदि गांवों के किसानों ने ओले गिरने की जानकारी दी है।

 

Tags:    

Similar News