दिल्ली में सर्द सुबह, हवा की गुणवत्ता भी बेहद खराब

नई दिल्ली दिल्ली में सर्द सुबह, हवा की गुणवत्ता भी बेहद खराब

IANS News
Update: 2022-01-02 08:30 GMT
दिल्ली में सर्द सुबह, हवा की गुणवत्ता भी बेहद खराब

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार की शुरुआत सर्द सुबह से हुई जबकि न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, लोगों अभी प्रदूषित हवा में सांस ले रहे हैं, क्योंकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) पीएम10 के लिए 323 और पीएम2.5 के लिए 210 दर्ज किया गया। दिल्ली में पीएम 10 बढ़कर 300 से ज्यादा हो गया है। ऐसे में वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (सफर) ने एक स्वास्थ्य सलाह जारी की है जिसमें कहा गया है कि लोगों को लंबे समय तक ज्यादा मेहनत वाला और बाहर काम नहीं करने पर विचार करना चाहिए।

पीएम 2.5 का स्तर भी बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है। मौसम एजेंसी ने कुछ क्षेत्रों में कम कोहरे के साथ साफ आसमान रहने का अनुमान लगाया है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है जबकि न्यूनतम 5 डिग्री पर स्थिर रहने की संभावना है। सुबह के अपडेट के अनुसार, सुबह 8.30 बजे 5 डिग्री सेल्सियस तापमान 94 प्रतिशत सापेक्षिक आद्र्रता के साथ दर्ज किया गया। शहर में सुबह 7.15 बजे सूर्योदय हुआ और शाम 5.37 बजे सूरज डूबने की संभावना है। बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 20.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(आईएएनएस)

Tags:    

Similar News