तापमान गिरने से नागपुर सहित विदर्भ में शीतलहर

मौसम तापमान गिरने से नागपुर सहित विदर्भ में शीतलहर

Anita Peddulwar
Update: 2022-01-27 05:41 GMT
तापमान गिरने से नागपुर सहित विदर्भ में शीतलहर

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवा के कारण नागपुर समेत विदर्भ के कई जिलों के तापमान में जबर्दस्त कमी आ गई है। नागपुर समेत विदर्भ के कुछ जिलों में शीतलहर की चेतावनी दी गई है। पारा लगातार गिर रहा है। पिछले 48 घंटे में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस गिरा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पारा आैर गिरने की संभावना है।  मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत से आ रही सर्द हवा के चलते नागपुर समेत विदर्भ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मंगलवार को दिन व रात का पारा गिर गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री नीचे व न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री नीचे रहा।

Tags:    

Similar News