भिंड कलेक्टर को चुनाव आयोग ने हटाया

भिंड कलेक्टर को चुनाव आयोग ने हटाया

Bhaskar Hindi
Update: 2018-10-21 07:16 GMT
भिंड कलेक्टर को चुनाव आयोग ने हटाया

डिजिटल डेस्क, भोपाल| चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में तबादलों का दौर शुरू हो गया। मैदानी पोस्टिंग वाले अफसरों पर चुनाव आयोग की नजर है| पिछले दिनों राजगढ़ जिले के एसपी बदले गए थे। अब भिंड जिले के कलेक्टर बदले गए हैं।भिंड कलेक्टर आशीष कुमार का तबादला कर उप सचिव मध्य प्रदेश शासन बनाया गया है। वहीं 2009 बैच के आईएएस अधिकारी धनराजू एस को भिंड का नया कलेक्टर बनाया गया है। इसके साथ ही में पल्लवी जैन गोविल (2006) को मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

चुनाव आयोग के निर्देश पर भिंड कलेक्टर आशीष कुमार का तबादला किया गया है, कांग्रेस ने उनके खिलाफ भाजपा के पक्ष में काम करने की शिकायत की थी। जिसके बाद रविवार को तबादला आदेश जारी किये गए हैं। चुनावी लिहाज से भिंड जिला संवेदनशील माना जाता है, यह लगातार दूसरा मौका है जब चुनाव से ठीक पहले जिला कलेक्टर को बदला गया है। इससे पहले अटेर उपचुनाव के दौरान तत्कालीन भिंड कलेक्टर इलैया राजा टी को हटाया गया था, हालांकि चुनाव बाद उनको वही पदस्थ किया गया।

Similar News