चुनावी हिंसा, कांग्रेस -भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़े

चुनावी हिंसा, कांग्रेस -भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़े

Bhaskar Hindi
Update: 2018-11-28 08:14 GMT
चुनावी हिंसा, कांग्रेस -भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़े

डिजिटल डेस्क, सौंसर/छिंदवाड़ा। सौंसर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पिपलानारायणवार में बुधवार सुबह 11 बजे कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट हुई। विवाद के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई। विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया था। पुलिस के मुताबिक किसी बात पर मतदान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट कर दी। विवाद की सूचना मिलते ही दोनों दलों के सैकड़ों कार्यकर्ता मौके पर एकत्र हो गए थे। दोनों दलों के आमने-सामने होने की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया था। पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद मामला शांत कराया गया। गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।  सौंसर विधानसभा क्षेत्र में सुबह 11 बजे तक 15 प्रतिशत मतदान हुआ।

रंगारी में हुआ झगड़ा
सौंसर विधानसभा क्षेत्र में मतदान शुरू होने के चार घंटे के भीतर दूसरा विवाद रंगारी में सामने आया। यहां कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता मतदान केंद्र के सामने ही आपस में भिड़ गए। विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया था। मतदान केंद्र के आसपास पुलिस सुरक्षा बढ़ाने के साथ फोर्स ने दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को खदेड़ा।

अमरपाटन में साड़ी बांटते एक कार्यकर्ता को किया गिरफ्तार
अमरपाटन विधानसभा में मतदाताओं को लुभाने के लिए एक राजनीतिक दल से जुड़े कार्यकर्ता को साड़ी बांटते हुए भ्रमण के दौरान रात में अधिकारियों ने पकड़ा है। आगे की कार्यवाही के लिए रामनगर थाने ले जाया गया है। जानकारी के मुताबिक चुनाव की दरम्यानी रात रामनगर थाना के हिनौती गांव में महिलाओं को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए साड़ी बांटी जा रही थी। इसकी जानकारी रात्रि कालीन पोलिंग बूथों के गश्ती दल को लगी तो मौके पर पहुंच गए।मौके से साडिय़ों के बंडल और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को भी दी गई है।
 

 

Tags:    

Similar News